madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » भव्य शोभायात्रा में देश-विदेश के कलाकार देंगे प्रस्तुति

धार। नगर के मायापुरी कॉलोनी में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वाधान में इस वर्ष भी भव्य मां दुर्गा की शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के संरक्षक अनिल जैन बाबा के नेतृत्व में निकलने वाली यह शोभायात्रा पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनेगी।

कार्यक्रम के अंतर्गत शोभायात्रा 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को प्रातः 11:30 बजे मायापुरी गरबा चौक से प्रारंभ होगी। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती नीना वर्मा (विधायक) एवं निलेश भारती (भाजपा जिला अध्यक्ष) शामिल होंगे।

आयोजन समिति ने जानकारी दी कि इस बार शोभायात्रा में देश-विदेश के कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इनमें अफ्रीका से आए कलाकारों का अद्भुत प्रदर्शन, केरल के कलाकारों द्वारा कथकली नृत्य, जयपुर के कलाकारों का डबल फैंस, मुंबई के जादूगर का शो, गुजरात का डांडिया रास, पंजाबी लीजेंड कॉमेडी एवं भांगड़ा, राजस्थान का रंगीली वादन ढोल, मथुरा का मुरली रास और धार नगर की स्थानीय झांकियां प्रमुख आकर्षण का केंद्र होंगी।

इसके अलावा, 1 अक्टूबर 2025, बुधवार की रात 8 बजे से मायापुरी चौक पर कलाकारों द्वारा विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।

आयोजन समिति ने नगरवासियों से इस सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्व में सम्मिलित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

निवेदक: सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, मायापुरी कॉलोनी धार। आयोजक: अनिल जैन बाबा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!