धार। वैसे तो धार जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के हाल बेहाल हैं। इसी के मध्य नजर शासन प्रशासन ने धार जिले के लिए एक नए चेहरे की व्यवस्था बनाई है। इसी के तहत धार की नई CMHO डॉ अनीता सिंगारे ने आज सुबह धार के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का चार्ज लिया, अब देखना यह होगा कि धार के इस प्रकार से बिगड़े हालातो को क्या मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सिंगारे सुधार पाती है या फिर वैसे ही पुराने तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं बेहाल होती रहेगी??
आपको बता दे की जैसे ही डॉ सिंगारे ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी धार का चार्ज लिया निजी चिकित्सालयों के संचालक उन्हें बधाई देने पहुंच गए। निजी चिकित्सालयों के संचालकों द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का स्वागत वंदन किया ताकि उनके नियम विरुद्ध संचालित चिकित्सालयों पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोई कार्रवाई न करें और यह इसी प्रकार स्वास्थ्य सेवाओं को धंधा बनाकर अपनी रोटियां सेकते रहे।

संबंधित समाचार ---
माता मंदिर में बड़ी चोरी; मुंह बांधकर आए 3 नकाबपोश बदमाशों ने उड़ाए चांदी के आभूषण, वारदात CCTV में कैद
सिर्फ आरोप लगाना, अपराध साबित होना नहीं होता
परिजनों और ग्रामीणों का आरोप, जहरीली शराब से हुई मौत, बड़े आंदोलन की तैयारी