madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Public anger over speeding bikes, police station surrounded

Public anger over speeding bikes, police station surrounded

तेज रफ्तार बाइकों को लेकर जनता में आक्रोश, थाने का घेराव

कुक्षी/धार। (लक्की जाजू) बाघ नगर मे तेज रफ्तार बाईक ने दो छोटी बच्चियों को टक्कर मार दी जिससे बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बड़वानी रेफर किया गया।

आपको बता दे की बाइक सवार टक्कर मरने के बाद मोके से भाग गया। उसे जाच पड़ताल के बाद पुलिस द्वारा बाइक सवार नाबालिक एवं उसके पिता नौशाद को पकड़ कर बंद कर दिया गया। नगर में इस घटना के बाद जनता मैं बहुत ही आक्रोश है।

इस बीच आज नगर की जनता द्वारा पुलिस प्रशासन अधिकारी को ज्ञापन सोपा गया एवं नगर में ट्रैफिक पुलिस की सख्त आवश्यकता बताते हुए तेज रफ्तार बाइक वालों पर नियम सम्मत कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस को बताया कि नगर के मुख्य मार्ग पर एवं साई सिटी कॉलोनी में सुबह से लेकर रात तक आवारागर्दी चलती है। शाम को कॉलोनी में टहलने आने वाली महिला एवं युवतियों को बड़ी परेशानी होती है। बाईक सवार कॉलोनी में भी तेज रफ्तार बाइक चलाते हैं।

पुलिस अधिकारी थाना प्रभारी कैलाश चौहान द्वारा आगामी त्यौहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठक भी रखी गई। जिसमें सभी धर्म समाज के लोग शामिल हुए।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!