शहर के सर्वेसर्वा सिंघम साहेब आपकी सख्ती धरी धरी रह गई।
पालदा में दिनदहाड़े युवक की हत्या।
इंदौर। भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा इलाके में होली के बीच दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शिव पार्वती नगर, पालदा निवासी 20 वर्षीय आदित्य पिता जयराम जमरे का आज दोपहर घर के पास ही किसी बात को लेकर अज्ञात बदमाशों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि बदमाशों ने उसके सीने में चाकू मार दिए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल आदित्य को परिजन तत्काल 112 डायल के जरिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि होली पर्व को लेकर पुलिस द्वारा शहरभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी, इसके बावजूद दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
भंवरकुआ पुलिस ने जांच शुरू कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।


संबंधित समाचार ---
नगर पालिका का ‘अनोखा’ बिजनेस मॉडल, किराये पर चल रहा फुटपाथ
दरिंदगी: घूमने के बहाने ले जाकर दोस्त के साथ किया दुष्कर्म
कहीं दहेज के लिए पीटा, तो कहीं मिली जान से मारने की धमकी