ढीली पड़ती पुलिस कप्तान की कप्तानी, लगातार पुलिस टीम पर हमला, आखिर क्या वजह है इसके पीछे?
धार। जहां एक और धार संवेदन सील जिले में गिना जाता है, वहीं धार जिले में पुलिस कप्तान की दबंगई ही अपराधियों पर नकेल कसने में कारगर साबित होती है।
आपको बता दे कि जब से नवागत पुलिस अधीक्षक ने चार्ज संभाला है, तब से धार जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं, कुछ ही समय पूर्व पुलिस प्रशासन की गाड़ियों पर खुलेआम दिनदहाड़े हमला होना ओर उस हमले के बाद हमलावरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होना, इस घटना ने अपराधियों के हौसले और बुलंद कर दिए है, हाल ही में धामनोद थाना अंतर्गत अतिक्रमण हटाने गई पुलिस प्रशासन की टीम पर हमला होना इस बात का जीता जागता सबूत है कि पुलिस कप्तान की कप्तानी ढीली पड़ती जा रही है। इतने बड़े पुलिस बल और शासन प्रशासन को धूल चटाते चंद उत्पाती लोग जो प्रशासन को घायल कर के देते हैं।
धामनोद में हुए इस प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारियों पर हमले से पूरे पुलिस महकमें पर सवालिया निशान खड़ा हो गया है।
लोग पुलिस प्रशासन पर ही हमला करने लगेंगे तो कानून तो धरा का धरा रह जाएगा, जिस पुलिस प्रशासन से आम नागरिक सुरक्षा की उम्मीद रखता है। अगर पुलिस प्रशासन स्वयं ही सुरक्षित नहीं है तो आम नागरिकों की रक्षा सुरक्षा कैसे होगी।


संबंधित समाचार ---
परिषद के ठेका नीलामी में पारदर्शिता को लेकर उठ रहे कई सवाल ??
अपराधियों के खिलाफ कप्तान की सख्त कार्रवाई
खबर का असर, समाचार के बाद खोल उठा कप्तान का खून!