कार्यवाही के तहत जिला बदल आरोपी गिरफ्तार।
धार। जिले में लगातार शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला पुलिस कप्तान के सख्त निर्देश पर कोतवाली पुलिस टीम ने एक जिला बदल आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कोतवाली पुलिस ने धार जिले से जिला बदल रवि खराड़ी पिता दिलीप खराड़ी निवासी गंजीखाना धार को गिरफ्तार किया है, जो की अपराधिक प्रवृत्ति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक के अनुमोदन पर जिला कलेक्टर महोदय के द्वारा जिला बदल किया था, जो शासकीय आदेश की अवहैलना करते हुए जिले में प्रवेश कर गया। जिसको गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
पुलिस सूत्रों के द्वारा बताया जा रहा है कि यह आरोपी एक वर्ष के लिए जिला बदल किया गया था। इस समय अवधि के अंदर यह जिले की सीमाओं से बाहर ना रहते हुए जिले में प्रवेश कर गया, जिसके कारण इसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया।


संबंधित समाचार ---
नगर पालिका का ‘अनोखा’ बिजनेस मॉडल, किराये पर चल रहा फुटपाथ
दरिंदगी: घूमने के बहाने ले जाकर दोस्त के साथ किया दुष्कर्म
कहीं दहेज के लिए पीटा, तो कहीं मिली जान से मारने की धमकी