Home » मध्यप्रदेश » दिल दहला देने वाली वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर सड़क पर मिला खून से लतफत 
Horrifying incident: Software engineer found lying in a pool of blood on the road

Horrifying incident: Software engineer found lying in a pool of blood on the road

दिल दहला देने वाली वारदात: सॉफ्टवेयर इंजीनियर सड़क पर मिला खून से लतफत 

आनंद चौपाटी पर सुबह मिला खून से शना युवक का शव, CCTV में सामने आई सच्चाई; पिता की बीमारी के बाद छोड़ दी थी 24 लाख की नौकरी।

धार। शहर में गुरुवार अल सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बीच सड़क पर खुद पर चाकू से हमला कर लिया। पहले कलाई की नस काटी और फिर गला रेत लिया। खून अधिक बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला संदिग्ध लगा, लेकिन CCTV फुटेज ने पूरी घटना का चौंकाने वाला सच सामने ला दिया।

सुबह घूमने निकले लोगों ने देखा शव —

कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंद चौपाटी पर सुबह करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे खून से लथपथ युवक का शव देखा। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, थाना प्रभारी दीपक चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा भी मोके पर पहुंचे। घटनास्थल पर काफी खून फैला हुआ था और पास में एक चाकू पड़ा मिला, जिससे मामला शुरुआत में संदिग्ध लगा।

सीएसपी सुजवाल जग्गा और थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान टीम के साथ आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच कराई। फुटेज देखने के बाद घटना की सच्चाई सामने आई।

CCTV में सामने आई पूरी घटना —

CCTV फुटेज में युवक, जिसकी पहचान कुणाल जोशी के रूप में हुई, पैदल आनंद चौपाटी की ओर जाते दिखाई देता है। वह कुछ देर चौराहे पर खड़ा रहता है और इधर-उधर देखता है। इसके बाद वह अचानक चाकू निकालकर स्वयं पर हमला करने लगता है। पहले वह अपनी कलाई की नस काटता है, फिर शरीर पर कई वार करता है। बाद में वह अपनी गर्दन पर भी चाकू से हमला करता है। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह पास की एक दुकान के ओटले पर बैठ जाता है, जहां वह लगातार खुद को घायल करता रहता है।

परिवार की जिम्मेदारी के कारण छोड़ी नौकरी —

जानकारी के अनुसार कुणाल जोशी इंदौर की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था और करीब 24 लाख रुपए सालाना पैकेज पर काम करता था। करीब दो साल पहले उसके पिता सूर्यनारायण जोशी को पैरालिसिस हो गया था। इसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और धार आकर उनकी देखभाल करने लगा। परिवार में पिता और छोटा भाई हैं, जो इंदौर में रहता है।

पुलिस कर रही जांच —

कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान के अनुसार मौके से चाकू बरामद किया गया है और CCTV फुटेज में युवक खुद पर हमला करता दिखाई दिया है।

आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि वह शराब पीने का आदी था और कुछ समय से परेशान चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव परिक्षण करवाकर परिजनों को सौंप दिया हे। 

नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल द्वारा बताया गया की सुबह सुचना मिलने पर मोके पर पहुँच कर छानबीन की गई, CCTV फुटेज में नजर आया की मृतक द्वारा स्वयं पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यू होना पाया गया। मर्ग कायम कर जाँच की जा रही है। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!