Home » मध्यप्रदेश » गैस, पेट्रोल से लेकर थाली तक सब हुआ महंगा, आम आदमी का हाल हुआ बेहाल
From gas and petrol to food, everything has become expensive, leaving the common man in a miserable state.

From gas and petrol to food, everything has become expensive, leaving the common man in a miserable state.

गैस, पेट्रोल से लेकर थाली तक सब हुआ महंगा, आम आदमी का हाल हुआ बेहाल

इंदौर। पश्चिम एशिया में 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य बंद हुआ और दुनिया के तेल-गैस की सप्लाई चरमराई। इस युद्ध की आग 30 दिन में इंदौर सहित पूरे मध्य प्रदेश में रसोई, उद्योग और सड़कों तक पहुंची। यहां देखें तारीख वार क्या-क्या असर पड़ा?

तीन बड़े नुकसान

  • गैस संकट – कमर्शियल सिलिंडर बंद, घरेलू में पैनिक बुकिंग।
  • प्रीमियम पेट्रोल महंगा – कीमत 2.09 से 2.35 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ी।
  • थाली महंगी – पोहा, समोसा, रेस्त्रां में खाना – सब महंगा।

टाइमलाइन

28 फरवरी: ईरान पर हमला, दुबई में इंदौर के पूर्व विधायक और कारोबारी फंसे

1 मार्च: पूर्व विधायक संजय शुक्ला का वीडियो, भारत सरकार से मदद की गुहार

3 मार्च: फंसे लोग मुंबई होते हुए सुरक्षित इंदौर लौटे

6 मार्च: इंदौर-शारजाह फ्लाइट लगातार रद

9 मार्च: कमर्शियल सिलिंडर सप्लाई बंद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की आपात बैठक

10 मार्च: रेस्त्रां-होटल-कैटरिंग पर संकट, अकेले इंदौर में 1,200 शादियों पर असर

11 मार्च: पैनिक बुकिंग शुरू, गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें

12 मार्च: इंडक्शन की बिक्री उछली, रेस्त्रां भट्टियों पर शिफ्ट

13 मार्च: कोयला महंगा, पोहा-समोसे के दाम बढ़े, उद्योग प्रभावित

14 मार्च: रविवार को भी गैस एजेंसियां खुलीं, रेस्त्रां बोले- ताला लग जाएगा

15 मार्च: इंदौर में कमर्शियल पीएनजी चार फीसदी महंगी

20 मार्च: प्रीमियम पेट्रोल दो रुपये महंगा, घरेलू सिलिंडर में आंशिक राहत

21 मार्च: पीथमपुर उद्योगों की उत्पादन लागत बढ़ी

23 मार्च: रेस्त्रां-होटलों के लिए 25 फीसदी कमर्शियल कोटा तय

24 मार्च: पेट्रोल खत्म होने की अफवाह, पंपों पर भारी भीड़

25 मार्च: सरकार का आदेश, पीएनजी लाइन है तो तीन माह में कनेक्शन अनिवार्य, वरना सिलिंडर बंद

26 मार्च: पेट्रोल 5.30 रुपये, डीजल 3 रुपये महंगा, नायरा एनर्जी की बढ़ोतरी

27 मार्च: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज शुल्क में कटौती, आंशिक राहत

अभी की स्थिति

घरेलू सिलिंडर – स्थिति सामान्य नहीं

कमर्शियल गैस – आंशिक राहत, संकट जारी

पेट्रोल-डीजल – अब सहज उपलब्ध

होर्मुज – ईरान की पकड़ बरकरार, युद्ध विराम अनिश्चित

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!