महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी।
धार/भोपाल। गृह विभाग के अवर सचिव द्वारा जारी इस सूची में कुल 62 अधिकारियों के नाम शामिल हैं: इस बड़े फेरबदल के बाद धार सहित प्रदेश के कई जिलों में पुलिस व्यवस्था के समीकरण बदलने की उम्मीद है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपना नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
धार एसपी मयंक अवस्थी अब इंदौर में संभालेंगे मोर्चा
धार जिले में अपनी सेवाएं दे रहे वर्ष 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री मयंक अवस्थी को अब इंदौर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। आदेश के अनुसार, उन्हें अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून और व्यवस्था), नगरीय इंदौर के पद पर पदस्थ किया गया है। श्री अवस्थी के कार्यकाल के बाद अब इंदौर में उनकी नई भूमिका कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने की होगी।
धार के नए SP होंगे सचिन शर्मा
मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में संयुक्त आवासीय आयुक्त के रूप में कार्यरत वर्ष 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री सचिन शर्मा अब धार के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। शासन ने उन्हें दिल्ली से वापस बुलाकर धार जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी सौंपी है।
सचिन शर्मा 2014 बैच के IPS ऑफिसर हैं, जो मध्य प्रदेश पुलिस में अपने रोल के लिए जाने जाते हैं। इससे पहले वे छतरपुर और उज्जैन में SP रह चुके हैं। उन्हें COVID-19 के दौरान “मेरा गाँव मेरी ज़िम्मेदारी” जैसे कम्युनिटी-बेस्ड पुलिसिंग इनिशिएटिव और हाई-स्टेक इन्वेस्टिगेशन और ऑफिसर फिटनेस पर फोकस करने के लिए पहचान मिली है।
IPS सचिन शर्मा की खास बातें:
पोस्टिंग: छतरपुर, MP में काम किया, जहाँ उन्होंने COVID-19 केस को मैनेज करने के लिए 800 से ज़्यादा गाँवों में “संकल्प” कैंपेन शुरू किया था।
वहीँ उन्होंने मध्य प्रदेश के उज्जैन महांकाल की नगरी में सुपरिटेंडेंट ऑफ़ पुलिस (SP) के तौर पर कार्य किया।
फोकस एरिया: क्राइम ग्राफ कम करना, कम्युनिटी पुलिसिंग और फिजिकल फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
बैकग्राउंड: उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस फोर्स में एक प्रोएक्टिव ऑफिसर के तौर पर जाना जाता है।
कमर में टायर बांधकर दौड़ लगाता है ये IPS अफसर, सिर्फ 4 घंटे की लेते है नींद, ऐसा है इन SP का फिटनेस रूटीन
आईपीएस अफसर सचिन शर्मा अपनी फिटनेस को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। पूर्व के एक वायरल वीडियो में वह अपनी कमर से टायर बांधकर दौड़ते हुए नजर आ रहे थे।
आपको बता दे की जब वह धार में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे थे तब वह ड्यूटी के बाद अपने फिटनेस को मेंटेन करने के लिए साइकिलिंग करते देखे जाते थे।

संबंधित समाचार ---
नानन्दखेड़ा ग्राम पंचायत के फर्जीवाड़े को बचाने में क्यों लगे अधिकारी
दूसरे की ज़मीन दिखाकर 8 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने दो आरोपियों पर दर्ज किया मामला
लगातार बढ़ता जा रहा चोरों का आतंक, तीन दिन में पांच बड़ी चोरियां