madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » मछली बाजार के पास घेराबंदी कर दबोचा, तस्कर फरार

मछली बाजार के पास घेराबंदी कर पकड़ी अवैध शराब से भरी इनोवा, 40 पेटी गोवा व्हिस्की बरामद।

10 लाख का माल जब्त, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

गंधवानी/धार। थाना पुलिस ने सोमवार तड़के अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने गंधवानी के मछली बाजार के पास गर्धव नदी किनारे से एक सफेद रंग की इनोवा कार को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब लदी हुई थी। हालांकि, पुलिस को आता देख आरोपी चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भागने में सफल रहा।

सुबह 4 बजे हुई कार्रवाई

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लग्जरी कार में अवैध शराब की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही गंधवानी पुलिस ने मोर्चा संभाला। सुबह करीब 03:55 बजे जब टीम गर्धव नदी के पास पहुँची, तो वहां संदिग्ध इनोवा (नंबर GJ 16 AA 3803) खड़ी दिखाई दी। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से गायब हो गए।

360 लीटर शराब और लग्जरी कार जब्त

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस की आँखें फटी रह गईं। कार के अंदर गोवा व्हिस्की की कुल 40 पेटियाँ ठूंस-ठूंस कर भरी हुई थीं।

  • कुल मात्रा: 2000 क्वार्टर (360 बल्क लीटर)
  • शराब की कीमत: लगभग ₹2,00,000
  • वाहन की कीमत: लगभग ₹8,00,000
  • कुल मशरुका: ₹10,00,000

अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज

थाना गंधवानी पुलिस ने मामले में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वाहन के नंबर के आधार पर मालिक और फरार आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप कहाँ से लाई गई थी और इसे कहाँ खपाया जाना था।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!

Subscribe