झांसा देकर मांडव के युवक से 7 लाख की ठगी।
धार। पर्यटन नगरी मांडव में साइबर ठगों ने एक युवक को अपने जाल में फंसाकर लाखों की चपत लगा दी है। “घर बैठे बिजनेस और मोटा मुनाफा” कमाने के लालच ने एक मध्यमवर्गीय परिवार की जमा-पूंजी पर डाका डाल दिया। मांडव पुलिस ने अज्ञात जालसाजों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला ?
मांडव नगर के रामपुरा (वार्ड क्रमांक 05) के रहने वाले 34 वर्षीय राहुल पिता तोताराम आर्य के साथ यह बड़ी धोखाधड़ी की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि ठगों ने ‘फोलक्सय ऑनलाइन शॉपिंग ऐप’ (Folksy Online Shopping App) के नाम से एक फर्जी जाल बुन कर इस लूट जो अंजाम दिया।
पीड़ित युवक द्वारा बताया जा रहा है कि करीब 26 बार में लूटे 6 लाख 74 हजार 500 सो रुपए।
ठगी का यह खेल बेहद शातिराना तरीके से खेला गया। घटना का विवरण कुछ इस प्रकार है:
फेसबुक से शुरुआत: आरोपी ने फरियादी की फेसबुक आईडी के जरिए संपर्क किया और ऑनलाइन बिजनेस में निवेश कर भारी मुनाफे का लालच दिया।
रिचार्ज के नाम पर खेल: जालसाजों ने राहुल को अपने भरोसे में लेकर अलग-अलग किस्तों में 26 बार रिचार्ज (पैसे ट्रांसफर) करवाए।
ठगी की रकम: धीरे-धीरे करते हुए राहुल के खाते से कुल 6,74,500 रुपये उड़ा लिए गए। जब राहुल को अहसास हुआ कि उनके साथ धोखा हुआ है, तब तक काफी देर हो चुकी थी।
पुलिस की कार्रवाई और धाराएं —
पीड़ित की शिकायत और शुरुआती ई-एफआईआर (नंबर 259/2026) के आधार पर मांडव थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
घटनाक्रम एक नजर में:
घटना की अवधि: 22 मार्च 2026 से 13 अप्रैल 2026 के बीच।
FIR की तारीख: 13 मई 2026 की रात 09:45 बजे।
मुख्य आरोपी: अज्ञात (फोलक्सय ऑनलाइन शॉपिंग ऐप कंपनी के संचालक)।
साइबर सेल अलर्ट: कैसे बचें ?
मांडव पुलिस और साइबर एक्सपर्ट्स ने जनता से कअपील की है कि: सोशल मीडिया (FB, Instagram) पर आने वाले “घर बैठे पैसे कमाएं” जैसे विज्ञापनों पर भरोसा न करें। किसी भी अनजान ऐप में निवेश करने से पहले उसकी प्रमाणिकता की जांच करें।
यदि आपके साथ भी ऐसा कुछ होता है, तो तुरंत 1930 पर कॉल करें या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।
मांडव पुलिस अब उन बैंक खातों और डिजिटल फुटप्रिंट्स की तलाश कर रही है, जिनके जरिए यह बड़ी रकम ट्रांसफर की गई है।

संबंधित समाचार ---
इंदौर से गुजरात जा रही अवैध शराब पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही
अंधविश्वास के खूनी खेल की एक और दिल दहला देने वाली घटना
पुलिस की घेराबंदी देख छूटे पसीने, चंद घंटों में जंगल से छुड़ाया अपहृत, 4 गिरफ्तार