madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, शराब दुकान खुलने से पहले बंद
ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा: लाबरिया में रहवासी क्षेत्र और मंदिर के पास शराब दुकान खोलने का उग्र विरोध, उच्च अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन :-
  • स्थान: लाबरिया (धार)
  • दिनांक: 16 मई 2026
मुख्य बिंदु:
  • 8 से 10 हजार की आबादी वाले क्षेत्र में नई शराब दुकान का विरोध।
  • मंदिर, आंगनवाड़ी और घनी बस्ती के पास बनाया जा रहा है टिनशेड।
  • ग्रामीणों ने जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक और आबकारी अधिकारी को भेजी आपत्ति।
क्या है ज्ञापन में :- धार जिले की सरदारपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम लाबरिया में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। करीब 8 से 10 हजार की आबादी और 12 मजरों वाले इस क्षेत्र में नई शराब दुकान खोलने की तैयारी की जा रही है। पूर्व में शराब दुकान यहाँ से 6 किलोमीटर दूर बरमंडल में संचालित हो रही थी।
सूत्रों के अनुसार, इस वर्ष का नया ठेका होने के बाद ठेकेदार ने आबकारी विभाग से अनुमति लेकर लाबरिया में दुकान का संचालन शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए एक निजी भूमि को लीज पर लेकर टिनशेड का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
धार्मिक स्थल और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस स्थान पर यह दुकान बनाई जा रही है, वह पूर्णतः रहवासी क्षेत्र है। इसके ठीक पास में बच्चों की आंगनवाड़ी, धार्मिक मंदिर और आम जनता के आवागमन का मुख्य रास्ता है। यहाँ शराब दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब होगा और महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा पर खतरा मंडराएगा।
अधिकारियों से गुहार
शराब दुकान के विरोध में लाबरिया की जनता ने एकजुट होकर 14 मई 2026 को उच्च अधिकारियों के नाम मोर्चा खोला। ग्रामीणों ने धार जिलाधीश (कलेक्टर), जिला आबकारी अधिकारी और पुलिस अधीक्षक (SP) को लिखित में आपत्ति आवेदन सौंपकर दुकान के निर्माण को तुरंत रोकने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जनहित को ताक पर रखकर दुकान खोली गई, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!