madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » AICC सचिव उषा नायडू ने संगठन की नब्ज टटोली, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
AICC Secretary Usha Naidu took the pulse of the organization and interacted with the workers.

AICC Secretary Usha Naidu took the pulse of the organization and interacted with the workers.

AICC सचिव उषा नायडू ने संगठन की नब्ज टटोली, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की समीक्षा बैठक संपन्न।

सरदारपुर/धार। (ज्वाला प्रसाद शर्मा) सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के सरदारपुर, दसई, अमझेरा ब्लाक के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त संगठनात्मक समीक्षा बैठक राजगढ के शिव वाटिका में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की सचिव एवं मध्यप्रदेश सह प्रभारी उषा नायडू ने मंडलम एवं पंचायत समिति संगठन की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा कर संगठनात्मक गतिविधियों, बूथ स्तर की तैयारियों तथा जनसंपर्क अभियानों की जानकारी प्राप्त की।

साथ ही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से अलग-अलग संवाद कर संगठन की स्थिति का फीडबैक लिया।

सह प्रभारी उषा नायडू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सह प्रभारी ऊषा नायडू ने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही आगामी राजनीतिक सफलता का आधार बनेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी ने संगठन में अनुशासन, समन्वय और सक्रियता पर बल दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने तथा कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक में विधानसभा प्रभारी आशीष जी भूरिया, संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहित कामदार, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी, सरदारपुर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल।पडियार, अमझेरा ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बड़गोता, दसई ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र पाटीदार, राजगढ नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, सरदारपुर नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी अर्पित ग्रेवाल, उपाध्यक्ष शैलेंद्र चोहान, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसोदिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भवरसिंह बारोंड, ब्रजेश ग्रेवाल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी पुष्पेंद्र बना, बद्रीलाल पाटीदार, विरसन भगत, शंकरदास बैरागी, छगन पाटीदार, बद्रीलाल पाटीदार, राजेंद्र लोहार, सहित मंडलम अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षगण, सरपंच एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!