Home » मध्यप्रदेश » शाम ढलते ही सजती थी महफिल-ए-जुआ, घेराबंदी कर 5 जुआरियों को दबोचा
As the evening fell, a gambling party was organized; 5 gamblers were caught after a siege.

As the evening fell, a gambling party was organized; 5 gamblers were caught after a siege.

शाम ढलते ही सजती थी महफिल-ए-जुआ, घेराबंदी कर 5 जुआरियों को दबोचा

पुरानी नगर पालिका में चल रहा था ‘महफिल-ए-जुआ’

धार। शहर के व्यस्ततम इलाके पुरानी नगर पालिका परिसर में बुधवार शाम पुलिस ने दबिश देकर जुआ खेल रहे पांच शौकीनों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी सार्वजनिक स्थान पर बेखौफ होकर ताश की गड्डियां फेंट रहे थे। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके से नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

शाम ढलते ही सज गई थी जुए की महफ़िल —

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि पुरानी नगर पालिका के पास कुछ लोग हार-जीत का दांव लगा रहे हैं। पुलिस ने टीम गठित कर शाम करीब 4:20 बजे मौके पर अचानक घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए पांचों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के पास से 6,000 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

ये हैं ‘दांव’ लगाने वाले आरोपी – पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शहर के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं:

  1. करण खरे (30): गांधी कॉलोनी
  2. हैदर खान (25): गांधी कॉलोनी
  3. फरीद मोहम्मद (42): जवाहर मार्ग
  4. शाबीर खान (45): कुम्हारगड्डा
  5. मुदस्सर मंसूरी (30): पिंजारवाड़ी

’13 जुआ एक्ट’ के तहत केस दर्ज —

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने लाया, जहाँ उनके विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस सार्वजनिक स्थान पर क्या लंबे समय से जुआ घर संचालित किया जा रहा था या ये महज चंद घंटों की महफिल थी।

शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। थाना प्रभारी कोतवाली ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर शांति भंग करने वालों और अवैध धंधों में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। दीपक सिंह चौहान – थाना प्रभारी कोतवाली, धार। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!