275 आवेदन प्राप्त, 152 का मौके पर निराकरण
कुक्षी/धार। (लक्की जाजू) सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को जनपद पंचायत बाग द्वारा अंबेडकर भवन में खंड स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 275 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 152 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत के कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का पुष्पहारों से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र सिंह बघेल, जिला महामंत्री महेंद्र सिंह मेरती, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश सिसोदिया, सरपंच धर्मेंद्र बामनिया, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक पंवार, श्यामसुंदर अगाल, अनिल सिसोदिया, विक्रम सिसोदिया, कैलाश भंवर, भूरसिंह डावर, दिनेश सिसोदिया, रमेश सिसोदिया, डॉ. विवेक राठौर, प्रेम जमरा, वेदांश अगाल एवं रौनक राठौर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
योजनाओं की दी जानकारी —
जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं शिविर के उद्देश्य की जानकारी दी। इसके साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग, विद्युत विभाग, कृषि विभाग एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी उपस्थित ग्रामीणों को दी।
इस दौरान मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की समूह दीदियों ने अपनी सफलता की कहानी साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार स्व-सहायता समूहों से जुड़कर महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।
अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : बघेल
मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि शासन द्वारा गरीब, जरूरतमंद एवं पात्र हितग्राहियों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं धरातल पर संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सीधे लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना है। सेवा सेतु जैसे शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही सरकार की मंशा है।
विभागवार प्राप्त आवेदन —
शिविर में विभिन्न विभागों से बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए। उपलब्ध जानकारी के अनुसार—
ऊर्जा विभाग – 7 आवेदन, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग – 8 आवेदन, जिनमें से 5 का मौके पर, निराकरण, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग – 8 आवेदन, सभी 8 का मौके पर निराकरण, महिला एवं बाल विकास विभाग – 40 आवेदन, जिनमें से 20 का निराकरण, राजस्व विभाग – 47 आवेदन, शिविर में उपस्थित विभागीय अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन एपीओ प्रद्युम्न पाटीदार ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन बीईओ डी.एस. बघेल ने किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार ---
चंद दिनों में गिरफ्तार कर निकाला चोरों का जुलूस, क्षेत्र में पुलिस का दबदबा
आंगन का उत्सव के अंतर्गत “मेरी कहानी, मेरी सफलता कार्यक्रम आयोजित
दो बुजुर्ग व्यक्तियों से लूट करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार