madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » दरिंदगी: घूमने के बहाने ले जाकर दोस्त के साथ किया दुष्कर्म

राजोद में दरिंदगी: घूमने के बहाने ले गया और खाल में किया दुष्कर्म, दोस्त ने दिया साथ।

धार। जिले के राजोद थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दो युवक एक नाबालिग लड़की को घुमाने का झांसा देकर ले गए, जहाँ सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की गई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट सहित बीएनएस की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

दोस्त छोड़ गया, फिर अशोक ने दिखाया असली चेहरा

जानकारी के अनुसार, घटना 25 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की है। आरोपी अशोक पिता रमेश डामर (निवासी गरवाडी, झाबुआ) और उसका साथी विक्रम डामर (निवासी रसानिया) पीड़िता के पास पहुँचे। उन्होंने उसे ‘घुमाकर लाते हैं’ कहकर अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाया।

रास्ते में आरोपी विक्रम, अशोक और पीड़िता को सड़क पर छोड़कर चला गया। इसके बाद अशोक पीड़िता को सुनसान ‘खाल’ (नाले के पास का इलाका) की तरफ ले गया। वहाँ आरोपी ने पीड़िता के साथ दो से तीन बार बलात्कार किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया।

मामला सामने आते ही राजोद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नए BNS की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

आरोपियों का प्रोफाइल —

अशोक पिता रमेश डामर: उम्र 25-30 साल, निवासी गरवाडी (झाबुआ)।
विक्रम डामर: उम्र 25-30 साल, निवासी रसानिया (राजोद)।

महिला सुरक्षा को लेकर प्रशासन के तमाम दावों के बीच इस तरह की वारदातें समाज के लिए चिंता का विषय हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!