madhyabharatlive

Sach Ke Sath

मुख्यमंत्री यादव पहुंचे हादसे में घायलों का हाल जानने

इंदौर। आज सुबह भस्म आरती के दौरान महाकाल मंदिर के गर्भ ग्रह में आग लग जाने से पुजारी सहित 13 लोग घायल हो गए थे जिनमें चार लोग गंभीर अवस्था में घायल थे जिन्हें इंदौर के अरविंदो अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।

मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दोपहर के समय आग दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के हाल जाने एवं उनके परिवार को सांत्वना प्रदान करने के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने उपचारीत घायलो का कुशलक्षेम जाना एवं डॉक्टरों को समुचित उपचार के लिए निर्देश दिए।

भस्म आरती के दौरान भड़की आग, पुजारी सहित 13 झुलसे

प्रधान संपादक- कमलगिरी गोस्वामी

Spread the love