भोपाल। (टीम – SPC) कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
राजगढ़ जिले के पचोर थाना क्षेत्र की एक महिला ने शुक्रवार को राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा से इस मामले में शिकायत की है। एसपी ने सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को मामले की जांच सौंपी है। इधर, राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
महिला ने लगाए यह आरोप —
महिला की शिकायत में बताया गया है कि भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते साल 2022 में पचोर में तहसीलदार थे। इसी दौरान उन्होंने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और कई जिलों में सरकारी हाउस और वीआईपी गेस्ट हाउस समेत दिल्ली तक घुमाया। इस दौरान शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। महिला का कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर दो दिन पहले महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एसपी आदित्य मिश्रा को शिकायत की है।
महिला ने लिया था उधार : डिप्टी कलेक्टर —
इधर डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते का कहना है कि मैं पचोर में पदस्थ था। महिला भी विभागीय कर्मचारी है। तब महिला ने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर रुपए उधार लिए थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला का आपराधिक बैकग्राउंड है। मुझे जानकारी नहीं है कि महिला क्या आरोप लगा रही है।

संबंधित समाचार ---
हाय अल्लाह, कहाँ फँस गया! 100 से अधिक पर FIR दर्ज मामला इमामवाड़े का
इंजेक्शन लगाने में लापरवाही पड़ी भारी : बच्चे की मौत के आरोप में डॉक्टर पर मुकदमा
गलतफहमी से बिगड़े हालात, इमामबाड़ा खुलने की अफवाह पर जुटी भीड़, दो घंटे तक चला हंगामा