madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, मौत का आंकड़ा 19

भीषण सड़क हादसा: इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 16 की मौत।

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 16 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर चिकलिया फाटा के पास रात करीब 8:30 बजे हुआ।

टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप, स्कॉर्पियो से टकराई

जानकारी के मुताबिक, करीब 50 मजदूरों से भरी एक ओवरलोड पिकअप वाहन का टायर अचानक फट गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर 3-4 बार पलटी खाते हुए रॉन्ग साइड में घुस गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चीख-पुकार मच गई।

मरने वालों में 5 बच्चे और 8 महिलाएं शामिल

हादसे में जान गंवाने वालों में 5 बच्चे, 8 महिलाएं और 3 युवतियां शामिल हैं। प्रशासन ने मृतकों की सूची जारी कर दी है। फिलहाल 4 गंभीर घायलों का जिला अस्पताल में और दो का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल में बेड की कमी, जमीन पर लिटाकर किया इलाज

हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अस्पताल में घायलों के लिए बेड तक कम पड़ गए। स्ट्रेचर की कमी के चलते कई मजदूरों का प्राथमिक उपचार जमीन पर ही करना पड़ा। घायलों को अस्पताल लाने के लिए 10 से अधिक एंबुलेंस लगानी पड़ीं।

पीएम मोदी और सीएम यादव ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार हादसे पर दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

100 की रफ्तार में थी पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा रही होगी। पुलिस ने सभी शवों का पोस्टमार्टम कराकर उन्हें परिजनों को सौंप दिया है। आज सभी का उनके गृह ग्राम में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!