धार। नालछा थाना परिसर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई।
आज रविवार शाम को शाही सवारी, रक्षाबंधन एवं गोगा नवमी को देखते हुए शांति समिति के बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बताया गया की सावन माह के अंतिम सोमवार को निकलने वाली शाही सवारी अपने परंपरागत रूट से ही निकाली जाएगी।
पुलिस जवान व मंदिर समिति के सदस्य को जिम्मेदारी सौपते हुए कई विषयों पर चर्चा की गई। समाजसेवी व नागरिकों से चर्चा करते हुए कहां की रुट पर आने वाले समस्याओं को दूर किया जाएगा।

बिजली के तार साफ सफाई मार्ग के गढ्ढ़े आदि पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेंगे। इसको लेकर समझाइश दी गई। शाही सवारी में डीजे नहीं चलाया जाएंगे।
थाना प्रभारी राहुल चौहान ने नगरवासियों से शांतिपूर्वक तरीके से त्योहार मनाने की अपील की है। बैठक में गणमान्य नागरिक, पत्रकार गण व पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

संबंधित समाचार ---
सड़कों पर निजी एंबुलेंस व अस्पताल का कब्जा, जाम और हादसों से जूझ रहा शहर
सवालों के घेरे में तिरुपति हॉस्पिटल: नियमों को ताक पर रखकर मिली परमिशन, सड़क बनी निजी पार्किंग!रसूख के आगे प्रशासन बेबस?
अपहरण और दुष्कर्म का इनामी आरोपी पुलिस गिरफ्त में, दो माह से चल रहा था फरार, एसपी ने घोषित किया इनाम