madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » रहवासी क्षेत्र के घर पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ से क्षेत्र वाशियों में आक्रोश

रहवासी क्षेत्र के घर पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ से क्षेत्र वाशियों में आक्रोश

संजय नगर कॉलोनी विवाद : शिक्षिका के घर पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों के घर पुलिस टीमों ने दी दबिश।

बच्‍चों के बीच बातचीत को लेकर हुए विवाद में आरोपियों घर पर किया था पथराव।

धार। शहर की संजय नगर कॉलोनी में आपसी रंजिश के चलते एक शिक्षिका के घर पर पथराव और वाहनों में तोड़फोड़ करने के आरोपी पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है, पिता-पुत्र ने न केवल घर को निशाना बनाया, बल्कि मौके पर मौजूद पुलिस बल के सामने भी अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए मंगलवार को उनके आवास पर दबिश दी, हालांकि वे फरार बताए जा रहे हैं।

घर पर किया था आरोपियों ने पथराव —

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संजय नगर कॉलोनी निवासी श्वेता सक्सेना जो गुरुकुल एकेडमी में शिक्षिका हैं के घर वे 18 अगस्त की देर रात अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोसी संजय चौहान और उसके पुत्र केशव चौहान उनके घर के बाहर पहुंचे और शिक्षिका के बेटे को बाहर भेजने की मांग को लेकर विवाद करने लगे। जब परिवार ने सुरक्षा की दृष्टि से दरवाजा बंद रखा, तो गुस्साए आरोपियों ने लाठी और पत्थरों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में घर के बाहर खड़ी शिक्षिका की स्कूटी, ससुर वीरेंद्र सक्सेना की टीवीएस एक्सल और कार क्रमांक एमपी 09 सीवी 7837 में भारी तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा, घर के बड़े वेंटिलेशन के कांच भी पथराव में टूट गए।

घटना की सूचना मिलते ही नौगांव थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी, इसके बावजूद भी आरोपी पुलिस के सामने भी डटे रहे और घटनास्थल पर ही सरेआम गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।

बच्‍चों के बीच हुआ था विवाद —

फरियादिया शिक्षिका की शिकायत पर थाना नौगांव में आरोपी संजय पिता गिरधारी चौहान और उसके पुत्र केशव चौहान के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया था, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बच्चे एक ही स्कूल में अध्ययनरत हैं और पूर्व में भी उनके बीच आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद शि‍क्ष‍िका के घर तोड़फोड़ की गई थी।

आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश —

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में थाना नौगांव, थाना कोतवाली, थाना तिरला के पुलिस बल एवं पुलिस लाइन से प्राप्त अतिरिक्त बल के साथ आरोपियों के घर पर दबिश दी गई। हालांकि, परिजनों के अनुसार दोनों आरोपी घटना के बाद से ही घर से फरार हैं।

संजय चौहान के बेटे और उनके कुछ दोस्तों ने विजय सक्सेना के घर पर जाकर रात को उनके घर पे बच्ची से बातचीत करने को लेकर घर के बाहर वाहनों में तोडफोड़ की थी, सूचना पर डॉयल 112 भी मौके पर पहुंची थी और स्थिति को कंट्रोल में लिया था, आज पुलिस टीमों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दी है, आरोपियों के मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया अकाउंट्स से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। घटना में शामिल आरोपी जल्‍द ही गिरफ्तार होंगे – शशांक सिंह गुर्जर – सीएसपी, धार।

खबर- लखन टांक, धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!