यात्रा का उद्देश्य सामाजिक एकता कायम रहे।
धार। (सुनील यादव) – धार शहर मे प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि मे चुनरी कलश यात्रा निकाली जाती है। प्रदेश की यह पहली ऐसी चुनरी यात्रा है जिसमें सभी धर्म के लोगों की उपस्थिति रहती है। इस चुनरी यात्रा का नाम ही सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा रखा गया है। बता दे कि बीस वर्ष पूर्व कांग्रेस से कद्दावर नेता, पूर्व विधायक स्व. मोहन सिंह बुन्देला ने इस यात्रा की शुरुआत की थी। स्व. बुन्देला द्वारा डाली गई परम्परा का पालन करते हुए आज उनके पुत्र यात्रा आयोजक कुलदीप सिंह बुन्देला द्वारा 20वी सर्वधर्म चुनरी कलश यात्रा कृष्णकांत पटेल की अध्यक्षता में निकाली गई। जिसमें हजारों महिलाओं और पुरूष शामिल हुए।
यात्रा बस स्टैंड से प्रारंभ हुई एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मां गढ़कालिका मंदिर पहुंची। शहर मे तीस से अधिक मंचो द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया जिसमें मुस्लिम समाज, बोहरा समाज, सिक्ख समाज, पाटीदार समाज, माली समाज, माझी समाज, राठौर समाज, लोधा समाज एवं अन्य समाज, व्यापारी संगठनो द्वारा पुष्प उडाकर स्वागत किया गया। माता जी मंदिर पंहुचकर मां कालिका को परम्परा अनुसार चुनरी चढाई गई। उसके पश्चात यात्रा मे पधारे सभी भक्तों, माताओं, बहनों को पाटीदार धर्मशाला मे फरियाल वितरण किया गया।
उक्त यात्रा में सत्यशील राव पंवार, अंतर सिंह दरबार पूर्व विधायक महू, पूर्व नपा अध्यक्ष पर्वत सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य कन्हेयालाल, डॉ. रमाकांत द्ववेदी लक्ष्मीनारायण पटेल, प्रमोद सेनापति, कुलदीप सिंह डंग, नरेंद्र सिंह बुंदेला, कमल सिंह देदला दरबार, धीरेंद्र दिघे, शकील खान, मजहर हुसैन, इब्राहिम भाई, जाहिद भाई, मोहन सिंह कुंवरसी, उदयराम पाटीदार, उदय सिंह पटेल, बाबू भाई, आनंदीलाल व्यास, बनेसिंह जंवरा, राजेश आगल, मदन सिंह चौहान, रमेशसिंह चौहान, बनेसिंह ठाकुर, बहादुर सिंह बुंदेला, विश्वजीत सिंह, शक्ति सिंह, वीरेंद्र सिंह चौहान, महावीर सिंह बुंदेला आदि उपस्थित रहे।
ताजा समाचार (Latest News)
नाइट्रोजन ठंडी गैस ने ली एक 7 वर्षीय मासूम की जान, झुलसने से मौत
पुलिस की त्वरित कार्यवाही, टोल कर्मचारियों को भेजा जेल
मीडिया के हस्तक्षेप के बाद पुलिस को सुनाई दी फरियाद!