madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » ब्लैकमेल और मानसिक प्रताड़ना से की थी महिला ने आत्महत्या

पुलिस द्वारा की गई जांच में यह सामने आया है कि आरोपी आबिद पटेल मृतका के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो तैयार कर उसे ब्लैकमेल और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने गुणावद रोड पर प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का जुलूस निकाला और उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर साइबर जांच शुरू कर दी है।

धार। जिले के सादलपुर थाना अंतर्गत ग्राम गुणावद में महिला की आत्महत्या के बाद उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले मुख्य आरोपी आबिद पटेल को पुलिस ने गिरफ्तार कर गांव में धुनाई करते हुए निकला जुलूस।
आपको बता दे की इस घटना को लेकर के शुक्रवार के दिन भी गुनावत में हिंदू संगठन व सामाजिक लोगों द्वारा चक्का जाम करते हुए बड़ी संख्या में लोगों ने इकट्ठा होकर विरोध प्रदर्शन किया था साथ ही जिला पुलिस अधीक्षक से उचित कार्रवाई की मांग को लेकर के एक आवेदन दिया गया था। इस घटना में जिला पुलिस अधीक्षक से प्राप्त दिशा निर्देश के उपरांत सादुलपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त —
ग्रामीणों के भारी आक्रोश और परिजनों की मांग के बाद पुलिस ने सुरक्षा बलों की मौजूदगी में आरोपी का गांव में पैदल जुलूस निकाला और फिर उसे न्यायालय के आदेश पर सीधे जेल भेज दिया।
इस संवेदनशील मामले की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
घटना और दर्ज मामला
  • मुख्य आरोपी: आबिद पटेल (पिता उस्मान पटेल), निवासी ग्राम गुणावद।
  • शिकायतकर्ता: मृतिका के परिजन भारतसिंह उर्फ गुलशन राठौर ने 19 सितंबर को लिखित शिकायत दर्ज कराई।
  • पुलिस कार्रवाई: सादलपुर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अपराध क्रमांक 223/2026 दर्ज किया।
  • कानूनी धाराएं: आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 तथा सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम की धारा 66(E) और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पृष्ठभूमि और ग्रामीणों का आक्रोश —
परिजनों का आरोप है कि आरोपी महिला को अपने प्रभाव में लेकर उसका शोषण कर रहा था और लगातार दबाव बना रहा था, जिससे तंग आकर उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने गुणावद रोड पर धरना-प्रदर्शन कर आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और उसका जुलूस निकालने की मांग की थी।
⚖️ वर्तमान स्थिति —
रविवार को गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को गांव के मुख्य मार्गों पर घुमाया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए थे। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
फिलहाल सादलपुर पुलिस साइबर सबूतों और आत्महत्या की परिस्थितियों की विस्तृत विवेचना (जांच) कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रवीण ठाकरे, थाना प्रभारी सादलपुर, धार।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!