धार। शहर के श्री श्याम हॉस्पिटल में सर्जन डॉ संजय अनिल राठौर ने एक बहुत ही जटिल ऑपरेशन करके 39 वर्षीय महिला का जीवन बचाया। ऑपरेशन बहुत ही चुनोतीपूर्ण था। पूरी सावधानी के साथ मरीज को भी मानसिक रूप से संयम रखना पड़ता है।
श्री श्याम हॉस्पिटल के रेजिडेंट डॉक्टर अंकुर तिवारी एमड़ी ने बताया की ज्ञानाबाई पति जगदीश बडकीया को बहुत समय से पेट दर्द और इससे जुडी समस्या रहती थी। मरीज की जांचे एवं सिटी स्कैन करने पर पता लगा की 4.5 किलो के लगभग बड़ी गठन है और मरीज का तत्काल ऑपरेशन करना जरुरी है। मरीज को शुगर एवं बीपी की बीमारी भी है। जिससे ऑपरेशन के पूर्व से ही डॉ आशीष डामोर के इलाज से शुगर एवं बीपी को मैनेज करके ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन पूर्णतः सफल रहा और लगभग 4.5 किलोग्राम की गठान को सफलता पूर्वक निकाल दिया गया। अब मरीज खतरे से बाहर है। निकली गयी गठान को हिस्टोपैथोलॉजी जाँच के लिये भेजा गया है।
डॉ संजय अनिल राठौर ने कहा कि एक चिकित्सक और चिकित्सालय के लिए यह पल बहुत आनंददायक और सुकूनभरा होता है। जब इस तरह के जटिल बीमारी वाले ऑपरेशन सफलता से हो जाते है। ईश्वर से प्राथना है कि हमे इतना सामर्थ्य दे कि हम मरीजो की जान बचाने में सहायक हो सके। ताकि हमारा चिकित्सक होना सफल रहे।
उक्त जानकारी श्री श्याम हॉस्पिटल की डॉ रश्मि पाटीदार द्वारा दी गई।

संबंधित समाचार ---
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
लाभ-शुभ के चलते प्रभावित कार्यवाही, पटवारी ने CM हेल्पलाइन पर डाला अनर्गल जवाब
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत इंट्री कर किया जा रहा मरीजों की जान से खिलवाड़