madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » पुलिस एक्शन मोड: दुष्कर्म एवं फोटो वायरल करने वाला आरोपी 12 घन्टे में गिरफ्तार
Police action mode: Accused of rape and viral photo arrested within 12 hours

Police action mode: Accused of rape and viral photo arrested within 12 hours

पुलिस एक्शन मोड: दुष्कर्म एवं फोटो वायरल करने वाला आरोपी 12 घन्टे में गिरफ्तार

पुलिस ने दुष्कर्म और पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर सेंधवा से गिरफ्तार कर लिया है।

कुक्षी/धार। बाघ (लक्की जाजू) आरोपी ने इन्सट्राग्राम आईडी से पीडिता के फोटो किये थे वायरल। पीडिता की शिकायत पर आरोपी मनोज पिता योगेश गोले जाति कुम्हार निवासी सेंधवा जिला बडवानी के विरुद्ध दुष्कर्म करने व सोशल मिडीया पर फोटो वायरल करने के संबंध में आरोपी के विरुद्ध थाना बाग मे अपराध क्रमांक 255/2026 धारा 64 (2) 351(2) बीएनएस 67B आईटी एक्ट का पंजीबद्ध कर निवेचना में लिया गया था।
घटनाक्रम और पुलिस कार्रवाई —
  • आरोपी की पहचान: मनोज, पिता योगेश गोले (जाति कुम्हार), निवासी सेंधवा, जिला बड़वानी।
  • अपराध का तरीका: आरोपी ने इंस्टाग्राम (Instagram) आईडी का उपयोग करके पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल की थीं।
  • थाने में शिकायत: पीड़िता की शिकायत पर थाना बाग में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
  • दर्ज धाराएं: अपराध क्रमांक 255/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2), 351(2) और आईटी एक्ट (IT Act) की धारा 67B के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।
  • त्वरित गिरफ्तारी: महिला संबंधी गंभीर अपराध होने के कारण पुलिस ने तत्परता दिखाई और 12 घंटे के अंदर आरोपी को सेंधवा से दबोच लिया।
  • न्यायिक हिरासत: आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!