madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » हर घटना को गंभीरता से लेते हैं एसपी शर्मा, बारीकियों जानकारी के लिए पहूंचते है खुद मोके पर

हर घटना को गंभीरता से लेते हैं एसपी शर्मा, बारीकियों जानकारी के लिए पहूंचते है खुद मोके पर

उज्जैन-बदनावर मार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में 06 व्यक्तियों की मृत्यु।

दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु एसडीएम, आरटीओ, यातायात प्रभारी एवं रोड विभाग की संयुक्त टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण।

बदनावर/धार। घटना दिनांक 9 अगस्त 2026 को उज्जैन-बदनावर रोड पर पंचकवासा ब्रिज के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटित हुई। जिसमें ट्राला क्रमांक GJ39TB9248 के चालक द्वारा वाहन को तेज गति से रॉन्ग साइड में चलाते हुए सामने से उज्जैन की ओर से आ रही इको कार क्रमांक GJ17CK6134 को टक्कर मार दी गई। दुर्घटना में इको कार में सवार सभी 06 व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हो गई।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने तत्काल किया घटना स्थल का निरीक्षण –

घटना की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर धार राजीव रंजन मीणा एवं पुलिस अधीक्षक धार श्री सचिन शर्मा द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा सिविल अस्पताल बदनावर पहुंचकर आवश्यक व्यवस्थाओं एवं कार्रवाई का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

दुर्घटना के कारणों की जांच हेतु संयुक्त निरीक्षण –

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला सड़क सुरक्षा की उपसमिति, जिसमें एसडीएम बदनावर, SDOP बदनावर अरविंद सिंह तोमर, आरटीओ हृदेश यादव , यातायात प्रभारी प्रेम सिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बदनावर, तहसीलदार बदनावर, सीएमओ एवं रोड विभाग (NHAI) के पदाधिकरीगण द्वारा संयुक्त रूप से घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुर्घटना के मुख्य कारणों का पता लगाने, सड़क की स्थिति, रोड इंजीनियरिंग से संबंधित संभावित कमियों तथा दुर्घटना से जुड़े अन्य तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं का परीक्षण किया गया।

प्रारंभिक जांच में ट्राला चालक द्वारा रॉन्ग साइड में तेज गति से वाहन चलाना दुर्घटना का प्रमुख कारण सामने आया है। इसके अतिरिक्त घटनास्थल एवं सड़क की अन्य परिस्थितियों तथा रोड इंजीनियरिंग से संबंधित बिंदुओं की भी विस्तृत जांच की गई।

पुलिस द्वारा प्रत्यक्ष एवं तकनीकी साक्ष्यों, वाहनों की स्थिति, घटनास्थल के निरीक्षण, सड़क की परिस्थितियों तथा संबंधित विभागों की रिपोर्ट के आधार पर दुर्घटना के वास्तविक एवं पूर्ण कारणों का पता लगाया जाकर पर्यवेक्षण रिपोर्ट तैयार की गई।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!