madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति

धार। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। इसके साथ ही समाज की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए हंसराज सोनवानिया को रजक समाज का मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

बैठक में समाज की एकता, संगठन को मजबूत करने तथा समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। उपस्थित समाजजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!