Home » मध्यप्रदेश » नपा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को पार्षद सहित किया निष्कासित

धार। शहर में हमेशा कांग्रेस पार्टी दो गुटों में बटी हुई नजर आती थी, हमेशा चुनाव के दौरान एक गुट के सदस्य को पार्टी से निष्कासित किया जाता था। यह दौर इस बार 2023 की विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी में जारी है।

आपको बता दे की भाजपा के युवा एवं कर्मठ नेता एवं पूर्व सीसीबी के साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव यादव के द्वारा बगावत किए जाने के बाद भी चुनाव में भाजपा विधायक नीना वर्मा की विजय हुई। बावजूद इसके जिन कार्यकर्ताओं द्वारा राजीव यादव को सहयोग किया गया उन कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने का दौर जारी है।

इसी कड़ी में आज भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी के द्वारा पार्टी के करीब सात लोगों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

जिनमे नगर पालिका अध्यक्ष नेहा महेश बोडाने एवं उपाध्यक्ष मयंक महाले सहित पांच पार्षद रवि मेहता, लक्ष्मण पटेल, पूजा जितेंद्र अग्रवाल, छगन परमार ओर अनीता विशाल सिसोदिया शामिल है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!