Home » मध्यप्रदेश » भस्म आरती के दौरान भड़की आग, पुजारी सहित 13 झुलसे

महाकाल मंदिर में भस्मआरती के दौरान लगी आग, 13 घायल; हादसे के समय मंदिर में थे CM यादव के बेटे। 

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर उज्जैन में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भगृह में आग लग गई। जिससे चारो तरफ अफ़रातफ़री का माहौल निर्मित हो गया। बताय जा रहा है की पुजारी सहित 13 लोग आग से झुलस गए। आरती के दौरान गुलाल उड़ाने की वजह से आग भड़की।

आपको बता दे की मंदिर में उस समय हजारों श्रद्धालु मौजूद थे। सभी महाकाल के साथ होली मना रहे थे। घायल सेवक ने बताया कि आरती कर रहे पुजारी संजीव पर पीछे से किसी ने गुलाल डाल दिया। गुलाल दीपक पर गिरा। संभवतः गुलाल में केमिकल होने की वजह से आग भड़क गई। रंग-गुलाल से गर्भगृह की चांदी की दीवार को बचाने के लिए वहां फ्लैक्स लगाए गए थे। इनमें भी आग फैल गई। वहां मौजूद लोगों ने अग्निशामकों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक गर्भगृह में मौजूद आरती कर रहे संजीव पुजारी, विकास, मनोज, सेवाधारी आनंद कमल जोशी समेत 13 लोग झुलस गए।

Fire breaks out during Bhasma Aarti, 13 including priest burnt

मजिस्ट्रियल कमेटी करेगी जांच —

उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। कोई भी गंभीर नहीं है। सभी स्टेबल हैं। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिए गए हैं। कमेटी तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी। 

पूजन-आरती के दौरान भभकी आग —
महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष गुरु ने कहा कि भस्म आरती के दौरान जब पूजन-आरती चल रही थी, तब आग भभक गई। बाबा की कृपा से कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। महाकाल से प्रार्थना है कि सभी जल्द ठीक हो जाएं।
हादसे के समय मंदिर में सीएम यादव के पुत्र भी थे मौजूद —
बताया जा रहा के हादसे के समय मंदिर में हजारों लोग मौजूद थे, जो बाबा महाकाल के साथ होली खेल रहे थे। मप्र के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे वैभव यादव भी हादसे के समय मंदिर में ही थे। बाबा महाकाल की कृपा रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।   
यह हुए घायल —
हादसे में भस्मारती के मुख्य पुजारी संजय गुरु, विकास पुजारी, अंश पुरोहित, सेवक महेश शर्मा, चिंतामन गेहलोत, कमल जोशी, सत्यनारायण सोनी, रमेश, शुभम, विकास, मनोज शर्मा, सोनू राठौर, राजकुमार बैस, मंगल समेत 13 सेवक और पुजारी झुलस गए हैं। इनमें से छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हे इलाज हेतु इंदौर भेजा गया है। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!