प्रतिभा शाली विघार्थियों के सम्मान समारोह मे वक्ता बोले।
कुक्षी/धार। बाग म.प्र.आँचलिक पत्रकार संघ एवं एकलव्य ग्रामीण सामाजिक संस्था द्धारा आयोजित कक्षा 10 वी तथा 12 वी बोर्ड मे 75% से अधिक अंक लानेवाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं का एक भव्य एवं गरिमामय सम्मान समारोह स्थानीय माहेश्वरी पंचायती भवन मे सम्पन्न हुआ।
जिसमे मुख्य अतिथि के नाते कुक्षी तहसील के एस.डी.एम. प्रमोद सिंह गुर्जर ने विघार्थियों को अपने सारगर्भित प्रेरणास्रोत उदबोधन मे अपने छात्र जीवन के संस्मरण बताते हुएँ कहा कि वे किस तरह की तैयारियां करके इस पद पर आये है। उन्होंने कहा कि विघार्थी को अपने जीवन मे व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना जरूरी है। परसेंटेज आना एक बात है जिंदगी मे सफल होना दुसरी बात है। उसके बहुत सारे मायने हो सकते है। आपकी शिक्षा ठीक होगी तो आपकी नींव भी मजबूत होगी।

श्री गुर्जर ने आगे कहा कि हमें विभिन्न क्षेत्रों मे जाना चाहते है तो हमारी सबसे पहले यही प्राथमिकता एवं इस बात पर फोकस होना चाहिए कि हम एक अच्छे इंस्टीट्यूट मे एडमिशन के लिये प्रयास करें ताकि हमारे अच्छे भविष्य का निर्माण हो सके। परसेंटेज आना ही बेहतर नही होता है बल्कि हम प्रतियोगी परीक्षाओं से अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकते है। क्योंकि पास तो 30% वाला भी होता है और 90% वाला भी होता है। जब हमारी पहली पायदान मजबूत होगी तो हम सफल हो सकते है। विघार्थियों का बेसिक सब्जेक्ट्स मजबूत होना चाहिए। अच्छे परसेंटेज के बाद माता पिता निश्चिंत हो जाते है। जबकि जब तक विघार्थी अपने लक्ष्य को हासिल नही कर ले तब तक उनपर ध्यान की आवश्यकता है।
इस तरह एस.डी.एम.पी.एस.गुर्जर ने प्रतिभाशाली विघार्थियों के सम्मान समारोह मे विघार्थियों एवं उपस्थित मातापिता को शिक्षा के क्षेत्र मे उनकी अगली पायदान पर छोटे छोटे टिप्स देते हुएँ बहुत सारी शिक्षा के क्षेत्र की महत्वपूर्ण जानकारियां साझा करते हुए मार्गदर्शक के रुप मे ज्ञानवर्धक बाते बताई। उन्होंने उपस्थित विघार्थियों के मन मे कोई प्रश्न हो भविष्य के लिये कोई उत्कंठा हो हमे क्या करना है वह मुझसे पुछ सकते है यहां नही तो कभी भी मुझसे मेरे कार्यालय मे आकर भी मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते है।
इस अवसर पर विघार्थियों के मार्गदर्शन के लिये इन्दौर से आई समाजसेवी डा.समीक्षा नायक ने भी इन प्रतिभाशाली विघार्थियों की हौसला अफजाई करते हुएँ कहा कि बाग धार जिले से जुडा है और धार मे साक्षात माँ वाग्मदेवी सरस्वती विराजमान है। माँ का आर्शीवाद इन सभी प्रतिभाशाली बच्चौं पर बना रहे।
डा.नायक ने कहा कि इतने सारे प्रतिभाशाली विघार्थियों को एक ही जगह इकट्ठा कर उनका सम्मान करना बहुत अच्छा कार्य है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई कि ग्रामीण क्षेत्र मे पढ़ाई के साथ अन्य क्षेत्र की भी अनेकों प्रतिभाएँ है। उन्होंने बच्चौं से कहा कि हमें आगें बढ़ने के लिए भेड़चाल नही चलना चाहिए, हमे हमारे अन्दर ईश्वर प्रदत्त जो प्रतिभा है। हमें उसे ही विकसित कर सफलता अर्जित करना चाहिए।
इस कार्यक्रम मे मुंबई मे पढ़ने के बाद लंदन मे अपनी पढाई पूरी कर समाज सेवा के क्षेत्र मे अग्रणी रहनेवाली यूवा शख्सियत सूश्री शुभांगिनी राजे जामनीया ने भी इस प्रतिभा सम्मान समारोह को अपने सारगर्भित प्रेरक उदबोधन से विघार्थियों को उनके भविष्य के लिये मार्गदर्शन देते हुएँ कहा कि आप विघार्थी को पढ़ा लिखा कर उन्हें काबिल बना रहे है यह आपका सराहनीय प्रयास है। इन प्रतिभाशाली विघार्थियों की इस सफलता के लिए उनके गुरुजनों के साथ मातापिता भी बधाई के पात्र है। हम आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुएँ शुभकामनाएं देती हुँ।
सूश्री शुभांगिनी राजे ने विघार्थियों से आव्हान किया कि आप अपनी ऊर्जा योग्यता काबलियतता के साथ अपने अपने कर्मक्षेत्र मे अपना अपने परिवार का अपने नगर जिले प्रांत का नाम रोशन करें। उन्होंने आगे कहा कि जीवन मे हमेशा जल जंगल जमीन के लिए भी हमे अपना अपना योगदान देते रहना चाहिए।

प्रतिभा सम्मान समारोह मे बाग जनपद क्षेत्र की शासकीय व अशासकीय विघालयों मे एम.पी.बोर्ड व सी.बी.एस.ई. के 75% से अधिक अंक लानेवाले कोई 92 विघार्थियों को सम्मान पत्र की शील्ड मोमोंटों अतिथियों के करकमलों से छात्र व उनके माता पिता के अभिनंदन के साथ दी गई।
इस अवसर सफलत्तम विघार्थियों के विघालयों के प्राचार्यों का भी पगड़ी पहनाकर फुल मालाओं से स्वागत्तम् किया। जिला व तहसील मे टापर आई छात्राओं का भी पगडी पहनाकर उनका विशेष अभिनंदन किया।
समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजन के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों का स्वागत संघ व संस्था के पदाधिकारियों दिनेश झँवर,राकेश कुमरावत, महेश जैन कैलाश मुकाती, संजय देपाले, रितेश काबरा, दिलीपसिंह कुशवाह, चयन जैन, राहुलसिह राठौर, शरद पंडित, कमलेश भवरे, गोलुपटेल, चंदुरिसावला, शिव परिहार आदि ने फुलमाओं से किया गया।
अतिथियों का परिचय दिलीपसिंह कुशवाह व चयन जैन ने दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन मनोहरसिह चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन संघ के राहुलसिह राठौर ने माना।
कार्यक्रम पश्चात अतिथियों एवं संस्था सदस्यों के साथ सभी आमंत्रित विघार्थियों व उनके मातापिता तथा आमंत्रित अतिथियों का सामुहिक सहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


संबंधित समाचार ---
रात के अंधेरे में लूटने वाली गैंग दबोची, 24 घंटे में तीन आरोपि गिरफ्तार
आग का तांडव: वेस्ट डिस्पोजल कंपनी में भीषण आग, कलेक्टर-SP ने संभाला मोर्चा
सावधान ! ‘टास्क’ पूरा करते ही खाली हो गया बैंक खाता, युवक से 1.53 लाख की ऑनलाइन ठगी