madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » भाजपा नेता के पुत्र की शादी में चली गोली, एक घायल

खंडवा में भाजपा नेता के पुत्र की शादी में नाचते समय मंच पर चली गोली।

खंडवा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फाजिल पटेल के पुत्र की शादी में गोली चलने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। घटना के 24 घंटे बाद भी अभी तक कोई प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेठिया रैयत में रविवार देर रात करीब 2:30 बजे शादी समारोह में मंच पर नाचने के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने पर यह हादसा हुआ।

गोली जिलाध्यक्ष पटेल के रिश्तेदार पूर्व उपसरपंच फिरोज पुत्र याकूब खान के पैर में लगी है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।

रात में जिला अस्पताल लाने के बाद घायल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है घटना की सूचना मिलते ही जावर थाना प्रभारी जीपी वर्मा और डीएसपी अनिल चौहान द्वारा घटना स्थल का जायजा और घायल से चर्चा कर जांच की जा रही है।

मामला गोली चलने का होने से नायब तहसीलदार द्वारा भी घायल के बयान दर्ज किए गए हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस द्वारा कोई प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है।

मंच पर सभी लोग नाच रहे थे —

बताया जाता है कि घायल द्वारा इस मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार किया गया है।

जानकारों का मानना है कि गोली लाइसेंस बंदूक से चलने पर एक व्यक्ति को लगी है, इसलिए यह मामला लापरवाही और लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन का मामला है।

घायल पूर्व सरपंच फिरोज खान ने बताया कि वह ग्राम मदनी से अपने रिश्तेदार फाजिल पटेल के पुत्र के विवाह में आया था यहां रात दो से ढाई बजे के बीच मंच पर सभी लोग नाच रहे थे।

इस दौरान मैं भी मंच पर मौजूद था। नाचते समय इंदौर से आए मेहमान रिंकू ठक्कर व साथी द्वारा एक- दो हर्ष फायर के बाद अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर को कमर में खोस ली थी। इसी दौरान अचानक गोली चलने पर यह घटना हो गई।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!