धार। (सुनील यादव) जिले के धामनोद क्षेत्र में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक और जान ले ली। सेमल्दा ब्रिज के पास ओवरटेक करते समय कार चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
धामनोद थाना क्षेत्र में 26 फरवरी को सेमल्दा ब्रिज के पास हुए सड़क हादसे में 39 वर्षीय भूपेन्द्र सिंह मण्डलोई, निवासी जलकोटा (जिला खरगोन) की मौत हो गई। मर्ग जांच के बाद पुलिस ने अब आरोपी वाहन चालक के खिलाफ धारा 304ए भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेन्द्र सिंह अपनी सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल से सर्विस रोड पर जा रहे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार (क्रमांक MP09CK1084) के चालक ने ओवरटेक करते हुए तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भूपेन्द्र सिंह को सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं और वे खून से लथपथ हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें देखा, लेकिन कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार चालक कुछ देर रुका, लेकिन फिर मौका पाकर वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार पर नियंत्रण की जरूरत को उजागर करता है।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !