Home » मध्यप्रदेश » परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, 151 जोड़े करेंगे रुद्राभिषेक
A grand celebration will be held on the occasion of Parshuram's birth anniversary, with 151 couples performing Rudrabhishekam.

A grand celebration will be held on the occasion of Parshuram's birth anniversary, with 151 couples performing Rudrabhishekam.

परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य आयोजन, 151 जोड़े करेंगे रुद्राभिषेक

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर धार में भव्य आयोजन, 151 जोड़े करेंगे रुद्राभिषेक; गोपूजन से होगा शुभारंभ।

धार। भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर इस वर्ष शहर में भव्य आयोजन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सर्व ब्राह्मण समाज जिला धार की बैठक में 19 अप्रैल 2026 को धूमधाम से जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया, जिसमें 151 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक और भव्य शोभायात्रा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

रविवार को शहर के एक स्थानीय होटल में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 अप्रैल को सुबह 9 बजे धारेश्वर मंदिर में 151 जोड़ों द्वारा भगवान परशुराम का रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे मंदिर प्रांगण में सर्वधर्म समभाव का संदेश देते हुए विभिन्न समाजों की सहभागिता से महाआरती आयोजित होगी।

महाआरती के पश्चात भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली जाएगी, जिसका समापन लालबाग परिसर में होगा। यहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन भी रखा गया है।

जन्मोत्सव की शुरुआत एक दिन पूर्व 18 अप्रैल को गो-पूजन से होगी। प्रातः 9 बजे प्रकृति वात्सल्य गौशाला 34वीं बटालियन में समाजजनों द्वारा गो-पूजन एवं गो-आरती की जाएगी, वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। बैठक में कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देने के लिए विभिन्न ब्राह्मण समाज संगठनों से समन्वय स्थापित करने का निर्णय भी लिया गया।

बैठक में जिलाध्यक्ष पं. विश्वास पाण्डे, कार्यवाहक अध्यक्ष पं. धर्मेन्द्र जोशी, यात्रा प्रभारी पं. ऋषि भार्गव, संयोजक अशोक शास्त्री, वरिष्ठ मार्गदर्शक पं. ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी सहित कई पदाधिकारी और समाजजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

>
error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!