धार। जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने का खामियाजा लगातार लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है। अमझेरा, राजोद और मनावर क्षेत्र में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मामलों में पुलिस ने मर्ग जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
पहला मामला अमझेरा थाना क्षेत्र का है, जहां 13 मार्च 2026 की रात अमझेरा-जीराबाद रोड स्थित ग्राम पंथा में कार क्रमांक MP09CP2809 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सोहन पिता रमेश डावर (45), निवासी ग्राम धौलाहनुमान गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में 4 अप्रैल को मर्ग जांच के बाद केस दर्ज किया गया।
दूसरी घटना राजोद थाना क्षेत्र के ग्राम गोंदीखेडा चारण की है। 19 मार्च 2026 की शाम एक पिकअप वाहन (MP.11.G.6537) के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में सरदार पिता ऊंकार मचार (30), निवासी बोरखाली गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले में भी 4 अप्रैल को मर्ग जांच के बाद प्रकरण दर्ज किया गया।
तीसरा मामला मनावर थाना क्षेत्र का है, जहां 2 मार्च 2026 को सिंघाना-मनावर रोड पर हरसिद्धी मंदिर के पास एक ट्राला चालक की लापरवाही सामने आई। ट्राला क्रमांक MP33H1606 के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही मोटरसाइकिल ट्राले से टकरा गई। हादसे में कालु मोर्य, निवासी देवला, को सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चला रहा चमन वाघिला भी घायल हुआ। मामले में इलाज के बाद 4 अप्रैल को केस दर्ज किया गया।
तीनों ही हादसों में एक समान बात सामने आई — तेज रफ्तार और लापरवाही। पुलिस ने सभी मामलों में संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, वहीं इन घटनाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


संबंधित समाचार ---
सुनसान रास्ते पर हो रही लूट की घटनाएं, क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूट
प्रदेश पदाधिकारी की उपस्थिति में AIJ की जिला कार्यकारिणी का गठन
41 साल की निष्कलंक सेवा का सम्मान, सेवानिवृत्ति से पहले अति-उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित