madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » सुनसान रास्ते पर हो रही लूट की घटनाएं, क्षेत्र में बढ़ रही चोरी और लूट

सुनसान सड़क पर हमला: सरिया-डंडों से वार कर युवक से नगदी और दस्तावेज लूटे।

धार। सुनील यादव, जिले के बाग थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। अज्ञात बदमाशों ने सुनसान सड़क का फायदा उठाते हुए युवक को निशाना बनाया और उसे घायल कर हजारों रुपये सहित जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

थाना बाग में धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरियादी विपीन पिता विश्वनाथ चौहान (30), निवासी नर्मदा कॉलोनी, जोबट जिला अलीराजपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 3 अप्रैल 2026 की रात इंदौर से मोटरसाइकिल से अपने घर जोबट लौट रहा था।

रात करीब 9:55 बजे, जैसे ही वह ग्राम झाबा (थाना बाग) के पास पहुंचा, पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए। आरोपियों ने सरिया फेंककर उसकी बाइक को असंतुलित कर दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा।

इसके बाद बदमाशों ने सरिया, डंडे और फालिया से उस पर हमला कर दिया। हमले में फरियादी के सिर के सामने, पीछे और दाहिनी ओर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा।

हमले के दौरान एक आरोपी ने फरियादी को फालिया अड़ा कर डराया और उसका ट्रॉली बैग (कपड़ों से भरा) तथा एक छोटा बैग, जिसमें करीब 8 हजार रुपये नगद, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, वाहन के आरसी दस्तावेज, एटीएम कार्ड, चार्जर और पावर बैंक रखे थे, लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक ने किसी तरह पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!