शराब दुकान के बाहर हंगामा: मैनेजर को गालियां और जान से मारने की धमकी, 3 पर केस दर्ज।
धार। सुबह-सुबह शराब दुकान के बाहर गाली-गलौज और धमकी का मामला सामने आया है। नौगांव थाना क्षेत्र के जैतपुरा में अंग्रेजी शराब दुकान के मैनेजर के साथ अभद्रता करते हुए तीन युवकों ने न सिर्फ गालियां दीं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
पुलिस के अनुसार फरियादी रंजनसिंह (40) निवासी रामकृष्ण नगर, झाबुआ (हाल मुकाम- जैतपुरा) ने शिकायत दर्ज कराई कि 8 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 5:15 बजे अंग्रेजी शराब दुकान के बाहर आरोपी आशीष, पवन और रविशंकर ने उन्हें मां-बहन की अश्लील गालियां दीं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद फरियादी ने थाना नौगांव पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 296(a), 351(3), 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है, एक अन्य फरार है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, एक आरोपी अभी फरार हैं। उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हीरु सिंह रावत- थाना प्रभारी नौगांव धार।

संबंधित समाचार ---
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई
प्रमोशन के बाद भी लटकी रहेगी तलवार, गोपनीय रिपोर्ट (ACR) के आधार पर डिमोशन भी हो सकता है !