कहीं पुरानी रंजिश में डीजे पर बरसे पत्थर, तो कहीं ‘डाकन’ कहने पर बुजुर्ग महिला को पीटा।
धार। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 48 घंटों के भीतर आपसी विवाद, अवैध वसूली और पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की तीन बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। टाण्डा में जहां डीजे लेकर जा रहे युवक पर जानलेवा हमला हुआ, वहीं पीथमपुर में शराब के लिए पैसे न देने पर एक व्यक्ति को पीटा गया। कुक्षी में ‘डाकन’ कहने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने तीनों ही मामलों में बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
1. टाण्डा: पिता ने की थी शिकायत, तो बेटे के डीजे पर बरसाए पत्थर
ग्राम बडकच्छ में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए चार युवकों ने मिलकर एक युवक का रास्ता रोका और तोड़फोड़ की।
- क्या था मामला: फरियादी प्रताप मण्डलोई अपना डीजे लेकर ग्राम गेट्टा जा रहा था। तभी शंकर मचार की दुकान के पास सुनील पंवार, अनिल, प्रकाश और चेतन ने उसे घेर लिया।
- विवाद की जड़: आरोपियों का कहना था कि प्रताप के पिता मोहन ने उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट क्यों की। इसी बात पर आरोपियों ने डीजे वाहन पर पथराव कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
2. पीथमपुर: ‘शराब के पैसे दो, वरना जान से मार दूंगा’
औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की मनमानी कॉलोनी में अवैध वसूली का मामला सामने आया है।
- वारदात: आयुष बर्मन नामक युवक ने गजानंद रंधावा से शराब पीने के लिए पैसों की मांग की।
- हमला: जब गजानंद ने पैसे देने से मना किया, तो आरोपी ने उसे लात-घूंसों से जमकर पीटा, जिससे उसे सीने और पीठ पर अंदरूनी चोटें आईं। भागते समय आरोपी ने हाथ में ‘फालिया’ लहराते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। सेक्टर-1 पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
3. कुक्षी: ‘डाकन’ की बात पर 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से मारपीट
ग्राम लिंगवा में अंधविश्वास और आपसी कहासुनी ने विवाद का रूप ले लिया। यहां एक बुजुर्ग महिला को पड़ोसियों ने मिलकर पीट दिया।
- विवाद: 70 साल की जानकीबाई को दुर्गेश पाटीदार ने ‘डाकन’ की बात को लेकर गाली-गलौज शुरू की। विवाद इतना बढ़ा कि दुर्गेश, लालजी और मंजूबाई ने मिलकर वृद्धा पर हमला कर दिया।
- चोट: दुर्गेश ने जानकीबाई पर लकड़ी से हमला किया, जिससे उनके दोनों हाथों की उंगलियों और बांह में गंभीर चोट आई है। कुक्षी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
इनका कहना है “तीनों ही मामलों में संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ जारी है। किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी या अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी।” — पुलिस प्रशासन, जिला धार।
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
KAMALGIRI GOSWAMI
administrator
संचालक एवं संपादक: कमलगिरी गोस्वामी, 18 वर्ष से अधिक का दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में फोटो पत्रकार से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। संचालक एवं संपादक, मध्यभारत लाइव न्यूज़ (वर्ष 2018 से निरंतर)।
Director and Editor: Kamalgiri Goswami, with over 18 years of experience in journalism. Field of work: Started as a photojournalist in 2008 and worked as a city reporter in 2011. Worked as a district bureau chief for newspapers and news channels in 2016. Director and Editor, Madhya Bharat Live News (since 2018).

संबंधित समाचार ---
पुलिस की जवाबदेही पर सवाल: ग्रामीण अंचलों में बिना किसी रोक-टोक के उपलब्ध हो रही शराब
ढाबों पर छलका रहे थे जाम, आबकारी विभाग की दबिश, ढाबों पर कार्रवाई में 44 प्रकरण दर्ज
पुलिसकर्मी को फिर कुटा, इस बार ASI के भाई ने प्रधान आरक्षक की कर दी पिटाई