दिल्ली से पढ़ाई, लॉ में डिग्री और 5 जिलों का अनुभव
पत्रकारों से रूबरू होते हुए एसपी शर्मा ने अपना परिचय दिया। मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले शर्मा की शिक्षा दिल्ली में हुई है और उनके पास कानून की डिग्री है। धार आने से पहले वे उज्जैन, छतरपुर और उमरिया जैसे चुनौतीपूर्ण जिलों में एसपी रह चुके हैं। उनका प्रोबेशन ग्वालियर में और सीएसपी के रूप में कार्यकाल उज्जैन के महाकाल क्षेत्र में रहा है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस की 4 बड़ी बातें
1. ‘डेथ जोन’ बनेंगे ‘सेफ जोन’ एसपी ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय हैं। पुलिस ने ऐसे ‘ब्लैक स्पॉट्स’ की पहचान की है जहाँ बार-बार हादसे होते हैं। उन्होंने कहा, “हमारा टारगेट जीरो टॉलरेंस है। सड़कों पर होने वाली मौतों के आंकड़े को शून्य पर लाने के लिए हम एनएचएआई और लोक निर्माण विभाग के साथ मिलकर मास्टर प्लान तैयार करेंगे।”
2. खाकी का खौफ और जनता का विश्वास कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावी गश्त और सख्त चेकिंग के जरिए अपराधियों में डर पैदा किया जाएगा। उन्होंने ‘पब्लिक कॉन्फिडेंस बिल्डिंग’ पर जोर दिया ताकि आम आदमी बिना डरे पुलिस के पास आ सके।
3. ‘नातरा’ प्रथा और महिला अपराध पर प्रहार क्षेत्र की पुरानी सामाजिक प्रथाओं (जैसे नातरा) का जिक्र करते हुए एसपी ने स्पष्ट किया कि कई बार गंभीर अपराधों को स्थानीय स्तर पर पंचायतों में सुलझा लिया जाता है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस अब ऐसे मामलों में जागरूकता के साथ-साथ कानूनी डंडा भी चलाएगी।
4. शहर का ट्रैफिक: मास्टर प्लान से सुधरेगी व्यवस्था धार शहर में फुटपाथ की कमी और सड़कों पर बढ़ते दबाव को लेकर पूछे गए सवालों पर एसपी ने स्वीकार किया कि यातायात व्यवस्था में सुधार की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा, “हम नगरपालिका के साथ समन्वय बिठाकर अतिक्रमण हटाएंगे और दुकानदारों से बात कर आदर्श सड़क पर यातायात को सुचारू बनाएंगे।”
‘समन्वय ही सफलता की कुंजी’
SP सचिन शर्मा ने पत्रकारों के सुझावों का स्वागत करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच का संवाद टूटना नहीं चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन अब और अधिक पारदर्शी तरीके से काम करेगा। जिले में हो रही चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर नकेल कसने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की गई है।
“धार मेरे लिए घर जैसा है। यहाँ की भौगोलिक स्थिति और चुनौतियों को मैं पहले से समझता हूँ। हमारी प्राथमिकता ‘सुरक्षित धार, समृद्ध धार’ बनाना है।” > — सचिन शर्मा, एसपी धार
संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी
KAMALGIRI GOSWAMI
administrator
संचालक एवं संपादक: कमलगिरी गोस्वामी, 18 वर्ष से अधिक का दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव। पत्रकारिता कार्यक्षेत्र – वर्ष 2008 में फोटो पत्रकार से सुरुवात एवं 2011 में सिटी रिपोर्टर के रूप में कार्य किया। वर्ष 2016 में अख़बार और न्यूज़ चैनल में जिला ब्यूरो के रूप में कार्य किया। संचालक एवं संपादक, मध्यभारत लाइव न्यूज़ (वर्ष 2018 से निरंतर)।
Director and Editor: Kamalgiri Goswami, with over 18 years of experience in journalism. Field of work: Started as a photojournalist in 2008 and worked as a city reporter in 2011. Worked as a district bureau chief for newspapers and news channels in 2016. Director and Editor, Madhya Bharat Live News (since 2018).

संबंधित समाचार ---
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
लाभ-शुभ के चलते प्रभावित कार्यवाही, पटवारी ने CM हेल्पलाइन पर डाला अनर्गल जवाब
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत इंट्री कर किया जा रहा मरीजों की जान से खिलवाड़