madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » देश-विदेश » पूरे देश में पेट्रोल और डीजल महंगा, नई दरें आज से लागू
Petrol and diesel prices rise across the country, new rates apply from today

Petrol and diesel prices rise across the country, new rates apply from today

पूरे देश में पेट्रोल और डीजल महंगा, नई दरें आज से लागू

पूरे देश में पेट्रोल 3.14 और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा, नई दरें आज से लागू

दिल्ली। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब भारतीय उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ने लगा है। शुक्रवार सुबह छह बजे से दिल्ली सहित देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पेट्रोल 3.14 रुपये और डीजल 3.11 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है, जिससे आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

2022 के बाद पहली बार हुए इस इजाफे के बाद ईंधन की कीमतें इस प्रकार हैं।

ईंधन का प्रकार पुरानी कीमत (₹/लीटर) नई कीमत (₹/लीटर)

नियमित पेट्रोल ₹94.77 ₹97.91

प्रीमियम पेट्रोल ₹102-₹104₹ 105.14-₹107.14

नियमित डीजल ₹87.67 ₹90.78

बढ़ोतरी के कारण

दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष निश्चल सिंघानिया के अनुसार, तेल कंपनियों ने यह फैसला अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को देखते हुए लिया है।

युद्ध की स्थिति ने आपूर्ति श्रृंखला में किल्लत पैदा कर दी है, जिससे लागत बढ़ गई है। 2022 के बाद यह कीमतों में हुआ पहला बड़ा बदलाव है, जो आने वाले दिनों में परिवहन लागत और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को भी प्रभावित कर सकता है।

वहीं अब धार में भी पेट्रोल डीजल के मूल्य में वृद्धि हो गई है। 

धार शहर के मोदी पेट्रोल पम्प मैनेजर शैलेन्द्र लाड से प्राप्त जानकारी के अनुसार —

पूर्व में जो पेट्रोल 107.32 रुपए था, वह अब 110.59 रुपए हो गे है। पेट्रोल पर 3.27 रुपए की वृद्धि की गई है। 

वहीँ पूर्व में जो डीजल 92.63 रुपए था, वह अब 95.72 रुपए हो गया है। यानि डीजल पर 3.9 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। 

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!