madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » खूनी शनिवार: कहीं रोटी के विवाद में पति को फालिये से काटा, तो कहीं पड़ोसियों ने फावड़े से किया हमला
Bloody Saturday: In some cases, a husband was hacked with a sickle over a dispute over bread, while in others, neighbors attacked him with a shovel.

Bloody Saturday: In some cases, a husband was hacked with a sickle over a dispute over bread, while in others, neighbors attacked him with a shovel.

खूनी शनिवार: कहीं रोटी के विवाद में पति को फालिये से काटा, तो कहीं पड़ोसियों ने फावड़े से किया हमला

धार। शहर में आपसी रंजिश और घरेलू विवाद अब खून-खराबे पर उतर आए हैं। पिछले 24 घंटों के भीतर जिले के कोतवाली और नौगांव थाना क्षेत्रों में मारपीट की दो बड़ी वारदातें सामने आईं। कोतवाली क्षेत्र में जहाँ ‘रोटी’ को लेकर उपजे विवाद में पत्नी और बेटे ने मिलकर घर के मुखिया को लहूलुहान कर दिया, वहीं नौगांव में पड़ोसियों ने पिता-पुत्र पर फावड़े और डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने दोनों ही मामलों में बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मामला 01: “खुद क्यों बनाते हो रोटी?”… तंज कसा तो पत्नी-बेटे ने सिर पर दे मारा फालिया।

स्थान: दशहरा मैदान, कोतवाली क्षेत्र।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, दशहरा मैदान निवासी 41 वर्षीय कमल चौहान शनिवार शाम करीब 6 बजे अपने घर पर थे। कमल का अपनी पत्नी रेखाबाई से इस बात को लेकर विवाद हो गया कि वह उसे खाना बनाकर नहीं देती और उसे रोज खुद रोटियां बेलनी पड़ती हैं।

यह उलाहना पत्नी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आपा खो दिया। विवाद बढ़ा तो पत्नी रेखाबाई और बेटे मनीष ने मिलकर कमल को गालियां देना शुरू कर दिया। बात सिर्फ जुबानी जंग तक नहीं रुकी; पत्नी ने घर में रखा लोहे का फालिया उठा लिया और पति के सिर पर दे मारा। वहीं बेटे ने लकड़ी से मारपीट की। हमले में कमल के सिर और जांघ पर गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

दर्ज धाराएं: 296(a), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस

मामला 02: बीच-बचाव करने गए पड़ोसी पर फावड़े से हमला, सिर फूटा।
स्थान: रामकृष्ण नगर, नौगांव।

नौगांव थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे खूनी संघर्ष हुआ। यहाँ रहने वाले रवि मकवाने के पड़ोस में रहने वाले विनोद, उसके बेटे युग और कुलदीप ने मिलकर अचानक हमला बोल दिया।

विवाद के दौरान आरोपी कुलदीप ने हाथ में लिए फावड़े से शुभम नामक युवक पर हमला किया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। जब रवि मकवाने अपने साथी को बचाने बीच में आए, तो आरोपी विनोद और युग ने उन पर डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों ने रवि को उठाकर जमीन पर पटका और बेदम पीटा, जिससे उनके गले, सिर और हाथ की कलाई में गंभीर चोटें आई हैं।

दर्ज धाराएं: 296(a), 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस

पुलिस का कहना है: “दोनों मामलों में फरियादियों की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। घायलों का मेडिकल कराया गया है और मामले की जांच जारी है।”

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!