madhyabharatlive.com

Sach Ke Sath

पूर्व मुख्यमंत्री का धार दौरा, सभा को करेंगे सम्बोधित

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह दिनांक 6.11.2023 सोमवार को शाम 5 बजे धार बस स्टेण्ड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर लेंगे धार विधानसभा के मंडलम, सेक्टर बुथ कांग्रेस पदाधिकारीयों सहित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक।

धार। धार विधानसभा चुनाव के संबंध में म.प्र. पूर्व मुख्यमंत्री एंव राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह जी सोमवार को धार आयेगे, एंव धार विधानसभा के कांग्रेस मंडलम सेक्टर, बुथ कांग्रेस पदाधिकारीयों की बैठक लेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार ने बताया की म.प्र.के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह जी दिनांक 6.11.2023 सोमवार को शाम 5 बजे धार बस स्टेण्ड स्थित कांग्रेस कार्यालय पर धार विधानसभा के समस्त कांग्रेस पदाधिकारीयों एंव मंडलम सेक्टर कांग्रेस के पदाधिकारीयों की बैठक लेंगे।

उसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजयसिंह जी धार विधानसभा के बुथ कांग्रेस के समस्त कांग्रेस पदाधिकारीयों एंव कांग्रेस के जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, पिथमपुर एंव धार नगरपालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पार्षदगण पार्षद प्रत्याषी एंव धार विधानसभा से निर्वाचित समस्त संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों की बैठक लेंगे।

दिग्विजयसिंह बैठक के उपरांत धार शहर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से भेंट करेंगे, व रात्रि विश्राम धार में ही करेंगे।

दिनांक 7.11.2023 को दिग्विजयसिंह जी पिथमपुर में सुबह 11 बजे महाराणा प्रताप बस स्टेण्ड पर विधानसभा प्रत्याशी श्रीमति प्रभा बालमुकुन्दसिंह गौतम के समर्थन में आमसभा को संबोधित करेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार द्वारा समस्त धार विधानसभा के जिला पंचायत सदस्य जनपद पंचायत सदस्य, नगरपालिका पार्षदगण, मंडलम, सेक्टर बुथ कांग्रेस पदाधिकारीयों एंव समस्त कांग्रेस पदाधिकारीयों व कांग्रेस संगठन के समस्त संगठन के कार्यकर्ताओं से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।

उक्त जानकारी शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबडा द्वारा दी गई।

प्रधान संपादक- कमलगिरी गोस्वामी

Spread the love
%d bloggers like this: