madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव पहुंचे पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दत्तीगांव

जनसंपर्क के दौरान गांव-गांव पहुंचे पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दत्तीगांव

धार। (इब्राहिम बोहरा) केशूर। भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी सावित्री ठाकुर के समर्थन में जनसंपर्क करने पहुंचे पूर्व विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव।

दत्ति गांव आसपास क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं नागरिकों से जनसंपर्क करते हुए केशूर पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों से संपर्क कर भाजपा की अधिकृत उम्मीदवार सावित्री ठाकुर को भारी मतों से विजय दिलाने का आग्रह किया।

उन्होंने आम जनता को यह विश्वास दिलाया कि धार सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश मैं विकास की गंगा बह रही है। विकास कि इस डोर को आगे बढ़ाने के लिए हमें देश में भाजपा की सरकार बहुमतों के साथ बनानी है। जिसके लिए तन मन धन से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी सावित्री ठाकुर को विजय बनाएं।

वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए भी कांग्रेस के पदाधिकारी जिले भर में भ्रमण कर कांग्रेस प्रत्याशी को विजय दिलाने के लिए जनसंपर्क में जुटे हुए हैं।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!