madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Home » देश-विदेश » सत्संग में मची भगदड़ सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत

हाथरस/यूपी। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में आज सबसे बड़ी घटना घटित हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतीभानपुर में आयोजित भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मच गई। भगदड़ में करीब 75 अधिक श्रद्धालुओं की मौत होने की आशंका है। वहीं 150 लोग गंभीर घायल हैं।

बताया जा रहा है कि अब तक 25 शव एटा पोस्टमार्टम गृह पर लाए गए हैं। मृतकों में कई महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल है। मृतकों का आंकड़ा और भी बड़ सकता है।

आपको बता दें कि सिकंदराराऊ कस्बे के फुलरई गांव में भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे ही भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में लगभग 75 लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं लगभग 150 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है।

CM योगी ने दिए ये निर्देश —

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद हाथरस में हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

ये मंत्री और अधिकारी हुए हाथरस के लिए रवाना —

सीएम योगी के निर्देश के बाद एक जांच कमेटी गठित की गई है। घटना के कारणों की जांच के लिए एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ की टीम गठित की गई है। मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण और मंत्री संदीप सिंह हाथरस के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद चीफ सेक्रेटरी मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार हाथरस के लिए लखनऊ से रवाना हुए हैं।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!