पटवारी संगठन ने नारेबाजी कर एकता के साथ दिया ज्ञापन।
शासकीय कार्य में बाधा की धारा मे इजाफा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ राजगढ़ एसडीएम को दिया ज्ञापन।
राजगढ़ (बीपी गोस्वामी) जिले के ब्यावरा के समीप नाईपुरिया गाँव मे सीमांकन् करने गए पटवारी दल और आर आई राजेंद्र सुमन को सिर मे चोंट आई है, उनका उपचार जारी है, लेकिन शासकीय कार्य करते समय मारपीट कर गाड़ी के काँच फोड़ दिये गए साथ ही पटवारी से आर आई बने राजेंद्र सुमन को सिर मे चोंट आई लेकिन पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में दखल देने के साथ रुकावट डाली गई इस संबध मे संबंधित के खिलाफ धाराओं का इजाफा न करते हुए कार्रवाई की गई।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पटवारी संघ ने एक होकर जिला कलेक्टर के नाम राजगढ़ एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही की मांग की है। वही खुजनेर तहसील टप्पा मे भी एक पटवारी के साथ मारपीट हुई थी उसमे भी आज तक कार्यवाही न होने से संगठन ने कार्यवाही की मांग करते हुए बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।।

संबंधित समाचार ---
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
लाभ-शुभ के चलते प्रभावित कार्यवाही, पटवारी ने CM हेल्पलाइन पर डाला अनर्गल जवाब
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत इंट्री कर किया जा रहा मरीजों की जान से खिलवाड़