सरदारपुर/धार। संपादक मध्य भारत लाइव – जितेंद्र जैन। अमझेरा थाना के दसई चौकी क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। बावजूद इसके दसई पुलिस क्षेत्रीय जनता के जान माल की सुरक्षा को गंभीरता से ना लेते हुए अपराधियों को बचाने में लगी रहती है।
दसई चौकी क्षेत्र में वैसे तो रोजाना कोई ना कोई घटना घटती होती रहती है। लेकिन पुलिस द्वारा अपराधियों को पकड़ना तो दूर की बात, अत्यधिक मामलों में रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती है। ऐसा ही एक मामला दसई चौकी क्षेत्र के टांडा खेड़ा का सामने आया है। जिसमे फरियादी दसई पुलिस चौकी पर अपनी रिपोर्ट लिखवाने के लिए रोते हुए नजर आया।
आपको बता दे की फरियादी मुकेश पिता मोहन वसुनिया निवासी टांडा खेड़ा मेहगांव ने बताया कि मेरे वाहन बोलोरो पिकअप क्रमांक एमपी 11 – G – 3844 की स्टेफनी टायर दिनांक 17 – 9 – 24 को दौलतपुरा से चोरी हो गई थी। जिसकी प्रथम सूचना रिपोर्ट हमने दसई पुलिस चौकी पर की थी। इसके पश्चात ग्रामीणों के गवाह के आधार पर दसई पुलिस ने एक चोर लक्ष्मण पिता कालू जाति भील निवासी दौलतपुरा को पड़कर दसई चौकी पर लाए। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथियों के नाम संजय पिता दशरथ, कान्हा पिता गलियां के साथ चोरी करना भी कबूल किया था।

लेकिन दसई पुलिस ने शाम होते-होते उन सबको छोड़कर हमारी रिपोर्ट लिखने से यह कहकर इनकार कर दिया कि हम शंका के आधार पर रिपोर्ट नहीं लिखते हैं। आज चोरी को एक माह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आज तक हमारी रिपोर्ट नहीं लिखी। जबकि चोरों को चोरी करते हुए ग्रामीणों ने देखा भी है और वह गवाह देने के लिए भी तैयार हैं।
फरियादी मुकेश ने रोते-रोते बताया कि यदि आज भी दसई चौकी पर मेरी रिपोर्ट नहीं लिखी गई तो मैं एस डी ओ पी ऑफिस सरदारपुर और पुलिस अधीक्षक महोदय धार के सामने अपनी गुहार लगाऊंगा।
मामले में अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। आप उन्हें बुलाकर मेरे पास भेज दीजिए मैं एफ आई आर लिख लूंगा। आर सी डामोर चौकी प्रभारी दसाई।

संबंधित समाचार ---
यातायात टीम की मेहनत रंग लाई, सड़क हादसे लगभग समान, मृतकों में 14.4% की कमी
सोशल मीडिया केस में आबिद पटेल पर शिकंजा गिरफ्तारी के बाद जेल दाखिला
रक्षक ही बने भक्षक; पत्रकार का मकान तोड़ने की सहित NSA में फसाने की धमकी