madhya bharat live

Sach Ke Sath

Home » मध्यप्रदेश » जूना अखाड़ा महंत ने की नाग पंचमी पर विशेष पूजा अर्चना

नाग पंचमी पर्व पर भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए मध्य रात्रि में खुले पट।

महंत  विनितगिरी महाराज ने विधि विधान से किया भगवान नागचंद्रेश्वर का पूजन

उज्जैन। (राजेंद्र गिरी गोस्वामी) साल में एक बार नाग पंचमी के अवसर पर खुलने वाले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट रात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए ।

मंदिर के पट खुलने के बाद सर्वप्रथम श्री पंचायती महानिर्वाणीअखाडा श्री महाकालेश्वर मंदिर के महंत श्री विनीतगिरी गोस्वामी महाराज जी ने विधि-विधान से श्री नागचंद्रेश्वर भगवान का पूजन अर्चन किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके एवं अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

श्री नाग चंद्रेश्वर की प्रतिमा के पूजन के पश्चात श्री नागचंद्रेश्वर के शिवलिंग का पूजन और अभिषेक किया गया। पूजन अर्चन के बाद भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन आम दर्शनार्थियों के लिए खोल दिए गए।

संपादक- श्री कमल गिरी गोस्वामी

error: MADHYABHARAT LIVE Content is protected !!