CM ने योजना में किया बदलाव, खाते में आएगा इतना !!
मध्य प्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सीएम मोहन यादव की घोषणा के बाद लाडली बहना योजना के आवेदकों के खाते में अब ज्यादा रकम आएगी। रक्षाबंधन पर सीएम मोहन यादव की ओर प्रदेश की बहनों को बड़ा गिफ्ट दिया जा रहा है।
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के तहत अब ग्रामीण कस्बों से लेकर शहरी इलाकों तक की महिलाओं को रक्षाबंधन पर्व पर बड़ा तोफा देने का ऐलान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया है।
इस साल राखी बंधवाने से पहले सीएम मोहन यादव ने बहनों के लिए सरकारी खजाने से लाडली बहना योजना के तहत प्रत्येक माह मिलने वाली 1250 रुपये की राशि में 250 रुपये का इजाफा कर दिया है। अब से लाडली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के खाते में सीधे 1500 रुपये की राशि डाली जाएगी।
आपको बता दे की बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जिन्हें अपने परिवार के पालन पोषण के लिए घर के अलावा बाहर भी काम करना पड़ता है। ऐसी बहनों को आर्थिक रूप से मदद करने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की राशि में इजाफा कर जल्द से जल्द उनके खाते में पैसे डालने की घोषणा की है।

संबंधित समाचार ---
सकल पंच रजक समाज की वार्षिक बैठक एवं मीडिया प्रभारी की नियुक्ति
लाभ-शुभ के चलते प्रभावित कार्यवाही, पटवारी ने CM हेल्पलाइन पर डाला अनर्गल जवाब
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर गलत इंट्री कर किया जा रहा मरीजों की जान से खिलवाड़