अग्रणी जिला प्रबंधक ने अपने हाथो से किसानो को वितरित किये एक करोड़ से अधिक के ऋण स्विकृती पत्र।
करेडी/राजगढ़। (बीपी गोस्वामी) हर साल किसान दिवस के रूप मे मनाये जाने वाला ग्रामीण क्षेत्र का बैंक ऑफ इंडिया मे आज एक पैड माँ के नाम के तहत किसानो को वितरित किये गए और पैड के सरंक्षण के साथ उसे जीवित रखने की बात भी कही।
इस मौके पर राजगढ़ जिले के एल.डी.एम (जिला प्रबंधक) एन के पाटीदार ने एक करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृति पत्र किसानो को सौंपे।
शाखा प्रबंधक अजय मालवीय ने बताया कि बैंक ऑफ इंडिया करेडी मे प्रति वर्ष किसान दिवस मनाया जाता है और किसानो का सम्मान भी आज किया और उन्हे ऋण स्वीकृति पत्र दिये गये। इस मौके पर हमारे मुख्य अतिथि LDM एन के पाटीदार ने यंहा किसानो को संबोधित कर कही ऋण योजनाओ के बारे मे किसानो को बताया गया।
बता दे कि बैंक ऑफ इंडिया करेडी ग्रामीण क्षेत्रों का बड़ा बैंक है जिसमे किसानो की संख्या ज्यादा है! यह कृषि ऋण भी किसानो को बैंक द्वारा समय समय पर किसानो को ऋण उपलब्ध कराये जाते है और शासकीय योजनाओ मे भी ऋण स्विकृत होते है। किसान दिवस के अवसर पर आज राहुल शर्मा, बेरागी जी, महेश भागवत सहित पूरे बैंक स्टाफ ने किसानो को बैंक मे स्वलपहार कराते हुए वितरित किये गए पैड पौधे की अच्छे से देखरेख करने के साथ उन्हे तब तक सींचते रहना है जब तक वह खुद अपने आप पर निर्भर हो जाए!!
इनका कहना —
प्रतिवर्ष अनुसार इस साल भी 19 जुलाई को किसान दिवस के रूप में मनाया गया बैंक आफ इंडिया करेड़ी शाखा में किसानों को एक करोड़ से अधिक राशि के ऋण स्वीकृति पत्र गए साथ ही उन्हें एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ भी वितरित किए गए और उनके संरक्षण में उन्हें बताया गया, और पर्यावरण की दृष्टि से भी उन्हें अवगत कराया गया। एन के पाटीदार LDM (अग्रणी जिला प्रबंधक राजगढ़)

संबंधित समाचार ---
जिले में चोरों का तांडव: ज्वेलरी दुकान, गैस एजेंसी सहित सूने मकान को बनाया निशाना
चोरी की घटना में पुलिस की त्वरीत कार्रवाई, 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तार
राजधानी एक्सप्रेस लगी आग, 68 यात्रीयों को बचाया, दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग प्रभावित