madhyabharatlive

Sach Ke Sath

Parineeti Chopra and AAP leader Raghav Chadha reach Mahakal

Parineeti Chopra and AAP leader Raghav Chadha reach Mahakal

परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा पहुंचे महाकाल

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पहुंचे महाकाल, साथ में की पूजा। 

उज्जैन। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज अपनी मंगेतर और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ उज्जैन महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। यहां दोनों एक साथ पूजन में शामिल हुए। इस दौरान वे महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिये।

Parineeti Chopra and AAP leader Raghav Chadha reach Mahakal

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शनिवार को फिल्म अभिनेत्री परिणीति चौपड़ा व आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पं.यश प्रदीप पुजारी के आचार्यत्व में उन्होंने गर्भगृह की दहलीज से भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की। इसके बाद नंदी मंडपम् में बैठकर ध्यान व मंत्र जाप किया। पुजारियों ने उन्हें शांति पाठ सुनाया तथा सुखी व सफल जीवन का आशीर्वाद प्रदान किया। महाकाल दर्शन के बाद दोनों अभिभूत नजर आए। बताया जाता है परिणीति चौपड़ा व राघव चड्ढा की कुछ दिनों पहले सगाई हुई है और वे 25 सितंबर के बाद विवाह बंधन में बंध सकते हैं।

Parineeti Chopra and AAP leader Raghav Chadha reach Mahakal

About Author

Spread the love
%d bloggers like this: