ग्रामीणों ने प्रिंसिपल पर लगाया मनमानी का आरोप।
बदनावर/धार। (अंकित रघुवंसी) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कारोदा अपनी दुर्दशा पर आँसू बहा रहा है। उक्त विद्यालय की हालत बहुत ही दयनीय है। यहाँ सुविधा के नाम पर कुछ नही है, वही स्कूल के अंदर प्रिंसिपल की मनमानी के चलते पालकों में रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय में ना तो पीने के पानी की उचित व्यवस्था है ओर जो आर ओ लगा हुआ है वह पूरी तरह से खराब है। वही यहां पर शौचालय में पानी की भी व्यवस्था नही होने के कारण गंदगी भी बहुत ज्यादा फेली हुई हैं। शौचालय के दरवाजे के नकुचे भी टूटे हुए हैं और बेल्ट से बंधे हुए हैं।
विद्यालय भवन में बिजली के बोर्ड भी टूटे हैं और वायर भी बाहर निकले हुए हैं। बच्चों को करंट लगने का भय हमेसा बना रहता है। यहां की प्रिंसिपल का आने जाने का कोई समय नही है जब इच्छा हुई तब आए जब इच्छा हो तब निकल लिए।
जिला शिक्षा अधिकारी ने शनिवार को किया निरीक्षण —
सीकवे शिकायत के बाद स्कूल का निरीक्षण करने जिला शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह देवड़ा पहुंचे तब उनके आने के बाद प्रिंसिपल आधा घंटा लेट आई।
ग्रामीणों ने बताया कि प्रिंसिपल बच्चो से कंस्ट्रक्शन का काम भी करवाती है। रही मैदान की बात तो मैदान की स्थिति भी बहुत ही खराब है। सारे सकूल के टीचर आने के बाद मैडम आती है। उनको घर के कार्य से ही फुर्सत नही है।
किसी की भी बात नही सुनती है और मनमानी ही करती है। स्कूल की छुट्टी भी प्रिंसिपल मैडम की मनमानी से होती है। उस चक्कर में बाहर से आने वाले बच्चो के पैरेंट्स भी बहुत परेशान होते हैं।

संबंधित समाचार ---
जुए के अड्डे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक: 5 आरोपी, कार और नगदी समेत कुल 93 हजार जब्त
रंजिश के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग, छर्रे लगने से युवक गंभीर
नानंदखेड़ा पंचायत में विकास कार्यों के नाम पर धांधली; कागजों पर दिखे कार्य, जमीन पर कुछ नहीं